Saturday, March 14, 2026

Today News: आज की 25 बड़ी खबरें, 20 अप्रैल 2025

  1. भारत अमेरिका में बड़ा रक्षा सौदा जल्द, 2 लाख करोड़ की होगी खरीद। जैवलिन मिसाइल, स्ट्राइकर व्हीकल, पी-8आई और एफ जेट मिलेगा।
  2. पीएम मोदी 22 अप्रैल से 2 दिन के लिए जाएंगे सऊदी अरब के दौरे पर। सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से बातचीत में होंगे कई अहम करार।
  3. कनाडा में गोलीबारी में बस स्टैंड पर खड़ी भारतीय छात्रा की मौत। चार महीने में चौथे भारतीय की हत्या।
  4. दिल्ली: 4 मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से 3 बच्चों समेत 11 की मौत। सालों से इमारत की दीवारों से रिस रहा था सीवर का पानी।
  5. जयपुर में RAS मुक्ता राव ने केस वापस लेने के लिए आत्महत्या करने वाले आर्किटेक्ट के पिता को दिए 41 लाख कैश। अधिकारियों के खिलाफ कभी कुछ न होने से उम्मीद खो चुकी है आम जनता।
  6. निशिकांत दुबे ने कहा देश में गृहयुद्ध के लिए सीजेआई जिम्मेदार। सुप्रीम कोर्ट देश को अराजक बना रहा है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बयान किया खारिज।
  7. बिहार: बेतिया के पुलिस थाने में खूनी खेल! सिपाही ने साथी सिपाही के सीने में दाग दीं 11 गोलियां, फिर अफसरों के सामने लहराता रहा राइफल
  8. पंजाब: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक नाबालिग समेत 13 आतंकी गिरफ्तार। ग्रेनेड, rdx, ied, पिस्तौल बरामद। ISI की मिलीभगत।
  9. अमेठी में 14 साल के लड़के ने किया बलात्कार, शादी में शामिल होने गई थी लड़की।
  10. पहली बार 200+ रन बनाकर हारी डेल्ही केपिटल्स, अहमदाबाद में मेजबान गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से हराया।
  11. ट्रंप का आदेश पर पलटे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट’, 3 भारतीय छात्रों ने दर्ज कराया केस, MEA बोला- मदद के लिए तैयार
  12. ब्राह्मणों वाले विवाद को लेकर अनुराग कश्यप पर बरसे मनोज मुंतशिर
  13. राज ठाकरे के MNS नेता बोले, ठाकरे बंधुओं के साथ आने में अड़चन?
  14. निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका ! CJI को लेकर किया था कमेंट
  15. भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आसमान से गिरेगी बिजली, पड़ेंगे ओले
  16. राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे, ब्रॉउन यूनिवर्सिटी में देंगे लेक्चर
  17. MP के सिहोर में लगी भीषण आग, विकराल रूप देख के दहशत में लोग
  18. RJD ने वीडियो जारी कर CM नीतीश कुमार पर बोला हमला, 74 साल का युवा बिहार को ले डूबा
  19. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में आंधी-तूफान से उखड़े कई पेड़, घर की छतों को भी पहुंचा नुकसान
  20. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना
  21. उत्तराखंड बोर्ड टॉपर अनुष्का ने जेईई मेन में भी मारी बाजी
  22. वक्फ संशोधन कानून: BJP महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल बोले- ‘यह मुस्लिम समाज के लिए स्वर्णिम युग
  23. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई
  24. जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
  25. इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को हमास पर दबाव बढ़ाने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article