Tuesday, April 7, 2026

सलमान खान के नाम पर चल रहे स्कैम का टीम ने किया पर्दाफाश,नहीं हो रहा कोई कॉन्सर्ट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के नाम पर चल रहा स्कैम, टीम ने ऑफिसियल नोटिस जारी कर किया पर्दाफाश।

मशहूर एक्टर सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। उनके नाम पर एक स्कैम चलाया जा रहा था जिसका पर्दाफाश उनकी टीम ने किया है। साथ ही उनकी टीम ने एक ऑफिसियल नोटिस भी जारी किया है। जिसमे उन्होंने स्कैमर्स के ऊपर लीगल एक्शन लेने कि बात भी कही है।

क्या है फ्रॉड ?

दरअसल सलमान खान का नाम लेकर दावा किया गया कि एक्टर एक यूएस टूर करने वाले हैं,जिसके दौरान वो 5 अक्टूबर को अमेरिका के अर्लिंग्टन थिएटर में नजर आएंगे। ये कह कर उनके कॉन्सर्ट कि टिकट बेची जा रही थी और लोगों को लुटा जा रहा था। जब सलमान खान को इस बात का पता चला तो उन्होंने एक ऑफिशियल नोट जारी कर सारी बात क्लियर की।

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर एक पोस्ट में लिखा- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान का यूएस में कोई भी कॉन्सर्ट या अपीयरेंस ऑर्गनाइज नहीं किया गया है। इसलिए ऐसे किसी भी गलत दावे पर यकीन ना करें जिसमे सलमान खान के परफॉर्म करने कि बात कही गयी हो। साथ ही ऐसे किसी मैसेज, ईमेल पर भरोसा भी ना करें। इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ फ्रॉड का सख्त एक्शन लिया जाएगा.।

सलमान के मैनेजर ने भी दी चेतावनी

सलमान के मैनेजर जॉर्डी पटेल ने भी इस मामले में लोगों को चेतावनी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस स्टोरी में जोर्डी पटेल ने एक झूठी ऑनलाइन टिकटिंग साइट का एक स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था , उन्होंने आगे लिखा था: घोटाला अलर्ट!! टिकट न खरीदें। इस तरह का कोई भी कॉन्सर्ट नहीं हो रहा है।

बता दें कि इस समय सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिज़ी चल रहे है। जो ईद 2025 में बड़े परदे पर रिलीज होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article