Friday, February 13, 2026

“The Man With Golden Shirt”: भारत के ये शख्स पहनता है दुनिया की सबसे महंगी शर्ट, कीमत इतनी की कई Luxurious घर खरीद सकते हैं

“The Man With Golden Shirt”: वैसे तो हम सबको अच्छा और महंगे कपडे पहनना पसंद होता है लेकिन भारत में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो दुनिया की सबसे महंगी शर्ट पहनता है। क्या आपको पता है की ये व्यक्ति कौन है? चलिए आज हम ये जानते हैं।

आजकल दिखावे का दौर है। यहां हर कोई ब्रांडेड और महंगे कपडे पहनकर अच्छा दिखा चाहता है। लेकिन क्या आपने कभो सोचा की दुनिया की सबसे ज्यादा कीमत वाली शर्ट कौनसी और इसमें ऐसा क्या ख़ास है? इस शर्ट को पहनने वाला व्यक्ति कौन है? इस व्यक्ति का नाम पंकज पारेख है। इसे “The Man With Golden Shirt” के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। पंकज की एक अकेली ये शर्ट कई घर खरीदने के योग्य है।

“The Man With Golden Shirt”

पंकज पारेख का सफर luxury से कोसों दूर था। बहुत कम उम्र में ही उन्होनें पढ़ाई छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने अपना कपड़ों का व्यापर शुरू किया। इस व्यापर ने पंकज की किस्मत में चार चांद लगा दिए। इस कारोबार के बाद सफलता पंकज के कदम चूमती गयी। अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ पारेख ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि एनसीपी से हाथ मिलाकर अपने कदम राजनीती में भी रख दिए हैं।

क्यों खास है इनकी ये शर्ट

इस शर्ट ने पंकज को गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में जगह दिलाई है। इनकी ये शर्ट 4.1 किलोग्राम सोने से बनी है। पारेख ने अपने अनोखे शौक से इतिहास रच दिया है उनकी सुनहरी कमीज की आज पूरी दुनिया करती यही। इस कमीज ने उन्‍हें इंटरनेशनल लेवल पर famous कर दिया है। आज इन्‍हें लोग ‘द मैन विथ द गोल्डन शर्ट’ के नाम से जानते हैं। यह 22 कैरट की सोने की शर्ट 14,000 टुकड़ों से बनी थी। इसे 15 कारीगरों ने 16 दिनों में बनाया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article