Tuesday, March 17, 2026

‘The Bengal Files’Trailor Release: हिंसा, राजनीति और विभाजन की दर्दनाक सच्चाई

‘The Bengal Files’: ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ की सफलता के बाद डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं।

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही सुर्खियों में आ गया है। ट्रेलर की टैगलाइन ही दर्शकों को झकझोरने वाली है, “अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई, तो बंगाल आपको डराएगा।”

बंगाल की हिंसक राजनीतिक विरासत

‘The Bengal Files’: फिल्म पश्चिम बंगाल के उस दौर को दिखाती है, जब विभाजन की त्रासदी और सांप्रदायिक राजनीति ने लाखों जिंदगियों को प्रभावित किया।

ट्रेलर की शुरुआत एक भविष्यवादी फैमिली डिस्कशन से होती है, जो साल 2050 में अल्पसंख्यक प्रधानमंत्री और उसके प्रभाव पर बात करती है।

इसके बाद अचानक परदे पर कलकत्ता का हावड़ा ब्रिज, आज़ादी से पहले का बंगाल और खुलेआम कत्लेआम दिखाई देता है।

जिन्ना और गांधी की राजनीति पर फोकस

‘The Bengal Files’: ट्रेलर में जिन्ना और गांधी के बीच बंगाल के बंटवारे को लेकर मतभेद दिखाए गए हैं।

बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज गूंजती है कि, “सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, भारत का लाइटहाउस है बंगाल।”

मिथुन चक्रवर्ती का करारा सवाल

‘The Bengal Files’: फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

ट्रेलर के अंत में मिथुन चक्रवर्ती का किरदार एक ऐसा सवाल पूछता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि, “क्यों आज़ादी के 80 साल बाद भी हम उसी सांप्रदायिक राजनीति से जूझ रहे हैं? क्या हम सच में आज़ाद हैं?”

रिलीज डेट और स्टारकास्ट

‘The Bengal Files’: ‘द बंगाल फाइल्स’ को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है और इसे अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।ट्रेलर के आधार पर साफ है कि यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि इतिहास की उन गुमनाम सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश है, जिन्हें अब तक छुपाया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article