Thursday, February 5, 2026

T20 World Cup: टीम इंडिया सुपर 8 का शेड्यूल आया सामने, इन टीमों से होगी भिड़ंत

T20 World Cup: बुधवार (5 जून) को भारत ने अमेरिका को करारी हार देश सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाये थे और वहीं भारत ने 18.2 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। इस बार के वर्ल्ड कप में ये टीम इंडिया के लगातार तीसरी जीत है। इस से पहले भारत ने पाकिस्तान और आयरलैंड को हार का मजा चखाया था।

भारत A1 वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम B2

भारतीय टीम का ग्रुप-ए में शीर्ष पर यानी A1 रहना हर हाल में तय है, अगर टीम इंडिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर भी रहती तो भी उसे A1 में ही रखा जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि आईसीसी ने पहले ही इसका एलान किया था कि भारतीय टीम अपने ग्रुप में किसी भी स्थान पर रहे, उसे सुपर-8 में A1 में ही रखा जायेगा। यह भारतीय समयानुसार मैच के प्रसारण का टाइम मैच करने के लिए किया गया था। A1 रहते हुए भारत का मुकाबला सुपर-8 में रात आठ बजे से होगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप-बी में शीर्ष पर है, लेकिन उसे बी-2 ही माना जाएगा। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर-8 राउंड में एक ही ग्रुप में होगी। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सुपर-8 के लिए कुछ टीमों को ग्रुप्स दे दिए गए थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इसमें कुछ अन्य टीमें भी हैं।

ग्रुप C से C1 में न्यूजीलैंड को रखा जायेगा वहीं ग्रुप D, से ग्रुप D1 में साउथ अफ्रीका को रखा जाएगा। इसी तरह ए2 में पाकिस्तान, बी 2 में ऑस्ट्रेलिया, सी2 वेस्टइंडीज और डी 2 श्रीलंका का माना जाएगा। हालांकि, ये तभी होगा जब ये सभी टीमें सुपर 8 में जगह बना पाएंगी। अगर इन ग्रुप से अन्य कोई टीम जगह नहीं बना पाती है त उसे दूसरी वाली टीम से बदल दिया जाएगा।

टीम इंडिया का इन टीमों से हो सकता है मुकाबला

इस स्थिति में टीम इंडिया AI है। इसे ए1 टीम के मुकाबलों का शेड्यूल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इस तरह से शेड्यूल किया गया है कि टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 जून को खेलेगी वहीं दूसरा मैच 22 जूनको खेलने मैदान में उतरेगी। तीसरा और सुपर 8 का अपना आखिरी मैच टीम इंडिया 24 जून को खेलेगी। इनमें से 24 जून वाला मैच फाइनल है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को बी2 का दर्जा प्राप्त है तो फिर भारत की टक्कर 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होने वाली है। अब आप तो जानते ही भारत – ऑस्ट्रेलिया के मैच में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा रहा नहीं है। इसके अलावा 20 जून को भारत और अफगानिस्तान का मैच हो सकता है, क्योंकि सी1 वाली न्यूजीलैंड टीम के सुपर 8 में पहुंचने का
चांस कम नजर आ रहे हैं। वहीं, 22 जून को मुकाबला भारत का श्रीलंका कीजगह बांग्लादेश या नीदरलैंड से भी हो सकता है।

T20 World Cup 2024 Schedule and Timing

20 जून – भारत Vs अफगानिस्तान (संभवतः) – बारबाडोस में सुबह साढ़े 10 बजे (भारत में रात 8 बजे से)
22 जून – भारत Vs बांग्लादेश या नीदरलैंड एंटीगा में में सुबह साढ़े 10 बज में सुबह साढ़े 10 बजे (भारत में रात 8
बजे से)
24 जून – भारत Vs ऑस्ट्रेलिया सेंट लूसिया में में सुबह साढ़े 10 बजे (भारत में रात 8 बजे से)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article