Tuesday, February 10, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: खत्म हुआ विवाद, 15 को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है।

लंबे समय तक अकड़ दिखाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को झुकना पड़ा और उसने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जता दी है।

इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं और रोमांच का संगम माना जाता है।

15 फरवरी 2026 को कोलंबो में होगा महामुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक तौर पर

ऐलान कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में ही खेला जाएगा।

इस घोषणा के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। आईसीसी भी पहले से साफ कर चुकी थी कि यह मैच न्यूट्रल वेन्यू पर ही कराया जाएगा और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा।

पाकिस्तान के रुख ने बढ़ाया था विवाद

गौरतलब है कि 1 फरवरी को पाकिस्तान ने अचानक यह फैसला लिया था कि वह भारत के खिलाफ मैच खेलने नहीं उतरेगा।

पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों के चलते टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा हुआ था।

PCB का कहना था कि अगर बांग्लादेश को बाहर किया गया तो टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर सवाल उठेंगे और वह ऐसे हालात में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।

PCB ने रखी थीं कई शर्तें

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच एक लंबी बैठक हुई थी।

इस बैठक में PCB ने कई शर्तें रखीं। इनमें द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय सीरीज को लेकर भविष्य की गारंटी,

मैच के दौरान हैंडशेक विवाद पर स्पष्ट नीति और टूर्नामेंट से होने वाले रेवेन्यू में बढ़ोतरी जैसी मांगें शामिल थीं। हालांकि, आईसीसी ने इन मांगों को मानने से साफ इनकार कर दिया।

ICC के सख्त रुख के आगे झुका PCB

आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया था कि टूर्नामेंट के नियमों में किसी एक बोर्ड के दबाव में बदलाव नहीं किया जाएगा।

साथ ही यह भी साफ किया गया कि बांग्लादेश पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

आईसीसी के इस सख्त रुख के बाद पाकिस्तान के पास पीछे हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा और अंततः उसे भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमत होना पड़ा।

क्रिकेट फैंस को मिलेगा रोमांच का डोज

अब सबकी निगाहें 15 फरवरी 2026 पर टिकी हैं, जब कोलंबो में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

यह मुकाबला एक बार फिर करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए जबरदस्त रोमांच, उत्साह और भावनाओं का तूफान लेकर आएगा।

स्टेडियम से लेकर टीवी स्क्रीन तक, इस मैच का क्रेज अपने चरम पर रहने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article