Wednesday, March 18, 2026

Sunidhi Chauhan: 18 की उम्र में शादी, 19 में तलाक आज है बॉलीवुड की टॉप सिंगर

Sunidhi Chauhan: बॉलीवुड के कई स्टार ऐसे है जो अपने प्रोफेशनल लाइफ में ऊचाइंयों को छूते नजर आते है, लेकिन पर्सनल लाइफ उनकी उतनी ही दुखों से भरी होती है। ऐसे ही आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की फेमस सिंगर सुनिधि चौहान की, जिन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़के से शादी की, लेकिन ये शादी एक ही साल चल पाई। सुनिधि ने 18 साल की उम्र में शादी की थी और 19 की उम्र में उनका तलाक हो गया। उस वक्त सुनिधि को ये दर्द झेलना आसान नहीं था।

Sunidhi Chauhan: 18 में शादी 19 में तलाक

बता दें कि सुनिधि जब सिर्फ 18 साल की थीं तब उन्होंने बॉबी खान से शादी कर ली थी। बॉबी सिंगर से 13 साल बड़े थे। दोनों के अलग-अलग धर्म होने की वजह से सिंगर के परिवार वाले तैयार नहीं हुए, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी और शादी कर ली। वहीं शादी के बाद शुरूआती दिनों में तो सब ठीक रहा। फिर दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। शादी के एक साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया।

दूसरी शादी से एक बेटा

तलाक के बाद सुनिधि ने अपना सारा फोकस अपने करियर पर कर दिया। उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने शुरू कर दिया। उनके गाने हर जगह छा गए। फिर 2012 में उनके जिंदगी में हितने सोनिक की एट्री हुई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दूसरी शादी से सुनिधि को एक बेटा है। वो अपने बेटे और पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती है। सुनिधि इस समय अपने करियर के बुलंदियों पर है और उनका गाना रिलीज होने के साथ ही छा जाता है। इतना ही नहीं सुनिधि कई सारे टूर भी करती रहती है और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article