Monday, March 23, 2026

Sugar Veg Or Non Veg: शक्कर क्या है,शाकाहारी या मांसाहारी? जानिए यहाँ

Sugar Veg Or Non Veg: शुगर यानि शक्कर, एक ऐसी चीज़ जिसका सेवन किये बिना शायद हमारा दिन ही पूरा नहीं होता। खासतौर पर हम इंडियंस का, क्योकि हमारे देश में कोई भी त्यौहार बिना मिठाई के पूरा नहीं हो सकता। मगर क्या आपको पता है की यह चीनी जिसे हम इतने मज़े से खाते है, उससे बने प्रशाद का मंदिरो में भोग लगाते है, वो वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरिअन। आज हम इसी टॉपिक पर बात करेंगे, और शक्कर को लेकर आपका कन्फूसिओं दूर करेंगे।

शुगर यानि शक्कर, एक ऐसी चीज़ जिसका सेवन किये बिना शायद हमारा दिन ही पूरा नहीं होता। खासतौर पर हम इंडियंस का, क्योकि हमारे देश में कोई भी त्यौहार बिना मिठाई के पूरा नहीं हो सकता। मगर क्या आपको पता है की यह चीनी जिसे हम इतने मज़े से खाते है, उससे बने प्रशाद का मंदिरो में भोग लगाते है, वो वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरिअन। अब आप कहेंगे की यह कैसा सवाल है, शुगर तो गन्ने से बनती है तो शाकाहारी ही है, लेकिन अगर ऐसा है तो फिर इसे नॉन -वीगन क्यों माना जाता है ?

चीनी बनती कैसे है ?

Is Bonechar Used In Sugar: सबसे पहले तो बात करते है की चीनी बनती कैसे है ? जैसे की सब जानते है की चीनी बनाने के लिए गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सबसे ज़्यादा उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। गन्ने को चीनी में कन्वर्ट करने के लिए सबसे पहले गन्ने का रस निकाला जाता है। इसके बाद इस रस को बड़े टैंकों में डालकर उसमे lime solution मिला कर उसे गरम किया जाता है,ताकि अशुद्धियां अलग हो जाएं। इसके बाद साफ किए गए रस को वाष्पीकरण प्रक्रिया से गाढ़ा किया जाता है,ताकि वो सिरप में बदल जाये। फिर इस सिरप को ठंडा करके मशीन में लगातार घुमाया जाता है ताकि यह शुगर क्रिस्टल्स में बदल जाये।

यहाँ तक के प्रोसेस में तो चीनी वेज ही रहती है,लेकिन इसका कलर थोड़ा मटमैला सा होता है। जो हमलोगों को पसंद नहीं आता। हमे तो चाहिए चमकती हुई, एकदम सफ़ेद शक्कर। इसीलिए इसे सफेद बनाने के लिए रिफाइनिंग प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है, जो दो तरह के होते है।

  • पहला है बोन चार मेथड।

Sugar Veg Or Non Veg: तो जैसा इसका नाम बताता है ,बोनचार एक टाइप का चारकोल होता है जो गाय की हड्डियों से बनता है। यह चारकोल चीनी को ब्लीच कर देता है और उसे एकदम वाइट कर देता है। अब भले ही इस प्रोसेस में चीनी सिर्फ बोनचार को टच करती है मगर फिर भी यह पूरी तरह से शाकाहारी नहीं रहती। वहीँ दूसरा प्रोसेस होता है एक्टिवेटिड चारकोल या सल्फर डाइऑक्साइड का।

  • एक्टिवेटिड चारकोल या सल्फर डाइऑक्साइड

यह प्रोसेस थोड़ा सा एक्सपेंसिव होता है पर आज के टाइम में मोस्टली शुगर कम्पनीज इसी का इस्तेमाल करती है। मगर अभी भी कुछ जगहों पर बोन चार का इस्तेमाल किया जाता है।

Sugar Veg Or Non Veg: पता कैसे करें की वेज है नहीं ?

तो इंडिया में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि (FSSAI) ने मनुफक्चरर्स के लिए गाइडलाइन्स जारी की हुई है, जिसके अकॉर्डिंग अगर चीनी के उत्पादन में हड्डी का कार्बन का उपयोग किया गया है, तो इसे लेबल पर लिखना होगा। इसके अलावा अगर चीनी शुगरकेन की जगह शुगरबीट से बनी हो, तो उसे बोन चार से साफ़ नहीं किया जाता है। वहीँ अगर आप चाहे तो Coconut sugar, Fruit sugar, Date sugar, का इस्तेमाल कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article