Thursday, February 12, 2026

SI RECRUITEMENT CANCELLED: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

SI RECRUITEMENT CANCELLED: राजस्थान हाई कोर्ट के 2021 सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने के फैसले ने सभी को बड़ा झटका दिया है। 859 पदों पर होने वाली इस भर्ती के रद्द होना सभी के लिए चिंता का विषय है।

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर हाईकोर्ट ने गुरुवार को बड़ा निर्णय सुनाया है। अदालत ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इस फैसले से राज्य सरकार को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि यह भर्ती 859 पदों पर आयोजित की गई थी।

अदालत ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन लोगों को नहीं दी जा सकती, जिनका चयन धांधली और पेपर लीक के जरिए हुआ हो

SI RECRUITEMENT CANCELLED: पेपर लीक और गड़बड़ियों का खुलासा

सितंबर 2021 में आयोजित इस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई थीं। पेपर लीक का मामला हसनपुरा स्थित रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकंडरी स्कूल से जुड़ा हुआ पाया गया।

SI RECRUITEMENT CANCELLED: जांच में स्कूल के प्रिंसिपल और परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेश खंडेलवाल की मुख्य भूमिका उजागर हुई थी। इसी कारण परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए।

गिरफ्तारियां और विवाद

SI RECRUITEMENT CANCELLED: इस भर्ती घोटाले के चलते अब तक 122 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) के दो सदस्य भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, चयनित उम्मीदवारों में से 54 ट्रेनिंग पर गए थानेदारों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। यह पूरे घोटाले की गंभीरता को दर्शाता है।

कोर्ट का आदेश – फिर से परीक्षा होगी

इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने की। अदालत ने 14 अगस्त को जजमेंट रिजर्व करने के बाद अब फैसला सुनाते हुए कहा कि जुलाई में निकली नई भर्ती में इन सभी 859 पदों को शामिल कर पुनः परीक्षा आयोजित की जाए। यानी, अब इन पदों पर उम्मीदवारों को दोबारा प्रतियोगिता देनी होगी।

SI RECRUITEMENT CANCELLED: लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी

यह भर्ती परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच कराई गई थी, जिसमें लगभग 7.97 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3.80 लाख परीक्षार्थियों ने वास्तविक रूप से परीक्षा दी।

SI RECRUITEMENT CANCELLED: दिसंबर 2021 में इसका परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें 20,359 उम्मीदवार सफल हुए और बाद में उनका फिजिकल टेस्ट लिया गया।

इसके बाद इंटरव्यू तक की प्रक्रिया मई 2023 तक चली और जून 2023 में अंतिम परिणाम जारी हुआ। लेकिन अब पूरा चयन शून्य हो गया है और अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article