Thursday, September 19, 2024

शाहरुख खान की आंखों में हुई दिक्कत, इलाज के लिए जायेंगे अमेरिका, इस बीमारी का है शिकार

Must read

हाल ही में शाहरुख खान ने मुंबई में आंखों का इलाज करवाया था। लेकिन ये ट्रीटमेंट सही नहीं था इसलिए अब उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किंग खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस दिनों शाहरुख खान की तबियत थोड़ी नासाज़ है। आईपीएल के दौरान एक्टर को हीट स्ट्रोक हुआ था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होने पड़ा था। अब शाहरुख खान की आंखों में कुछ दिक्कत हो गयी है। कुछ दिनों पहले शाहरुख ने अपना मुंबई में इलाज करवाया था लेकिन उसमें दिक्कत के कारण अब उन्हें अमेरिका काना पड़ेगा।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान आंखों का ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। शाहरुख खान इलाज करवाने के लिए मुंबई के हॉस्पिटल पहुंचे थे लेकिन जैसे प्लान किया था उनका उस मुताबिक ट्रीटमेंट हो नहीं पाया। शाहरुख 29 जून को हॉस्पिटल गए थे जहां पर उनका इलाज सही तरीके से नहीं हुआ जिसके कारण अब उन्हें तुरंत अमेरिका ले जाय जा रहा है।

शाहरुख खान आंखों की इस बीमारी का हैं शिकार

मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख को दोनों आंखों में कैटरेक्ट यानि मोतियाबिंद है। लेकिन ये सिर्फ एक रिपोर्ट का दावा है इस पर शाहरुख या उनकी टीम से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

एक्टर ने अनंत और राधिका की शादी से पहले मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अपनी आंखों का ट्रीटमेंट लिया था। खबरें ये भी हैं कि शाहरुख अगले महीने 7 और 8 अगस्त को स्विजरलैंड जा रहे हैं। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं कि है कि वो वहां काम के सिलसिले में जा रहे हैं या अपने किसी पर्सनल रीजन की वजह से।

2024 में शाहरुख इस फिल्म में आएंगे नजर

शाहरुख खान ने मई ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वो 2024 में फिल्म सेट पर जाने के लिए तैयार हैं। वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे।

शाहरुख जल्द ही अपनी बेटी सुहाना के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगे। उनके अलावा उस इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना भी एक्शन करते हुए दिखाई देने वाली हैं। शाहरुख वो आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे।

ये भी पढ़े: Love Jihad: यूपी में लव जिहाद पर योगी सरकार का सख्त कदम.. दोषी को उम्रकैद से कम सजा नहीं

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article