Sunday, February 15, 2026

Saif Ali Khan Attack : अभिनेता सैफ पर हमले का बांग्लादेश कनेक्शन! मुंबई पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Saif Ali Khan Attack : अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हुए हमले का बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया है। मुंबई पुलिस ने कई घंटों की तलाश के बाद रविवार (19 जनवरी, 2025) तड़के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी हमलावर को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह चौकाने वाला खुलासा किया। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि आरोपी के बांग्लादेशी होने का संदेह है।

आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद

Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है। गिरफ्तारी की डर से वह झाड़ियों में जाकर छिप गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। शहजाद पर अवैध घुसपैठिया होने का संदेह है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई नाम बदले। आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया था।

विजय दास बनकर रह रहा था आरोपी

आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद अपनी पहचान छिपाने के लिए विजय दास नाम से रह रहा था। आरोपी के पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है। वह अवैध रूप से भारत में घुसा था। वह एक पब में हाउसकीपर का काम करता था। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि अभी प्राथमिक जांच चल रही है। विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

Saif Ali Khan Attack: 16 जनवरी की रात को हुआ था हमला

बता दें हाल ही गुरुवार, 16 जनवरी 2025 की आधी रात अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में हमला किया गया। इस हमले में सैफ की गर्दन, पीठ, हाथ और सिर पर चाकू के घाव हो गए। घायल सैफ को रात में ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया। सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था, जिसे सर्जरी कर निकाला गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – Delhi Election 2025: दिल्ली चुनावो में जीत के लिए बीजेपी, कांग्रेस और आप ने जनता से किये क्या-क्या वादे ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article