यूपी में धर्मांतरण का खुलासा: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें से लव ज़िहाद का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि हिंदू युवती ने एक मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और फिर रेप किया।
इतना ही नहीं, हिन्दू युवती ने यह भी बताया कि इन लोगों ने 300 लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया है और उन्हें देह व्यापार में उतारा है।
जब युवती को मज़हबी की सच्चाई पता लगी तो उसे धमकाया गया और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया।
अजफरुल हक गिरफ्तार
यूपी में धर्मांतरण का खुलासा: सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था,
लेकिन हाल ही में पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी अजफरुल हक को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज बताए जा रहे हैं।
कई गंभीर अपराध कर चूका है आरोपी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर पहले से लूट, रंगदारी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता रहा है। बस्ती एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम और सर्विलांस की मदद से तकनीकी इनपुट जुटाए गए और आखिर में उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएसपी का बयान आया सामने
डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी संगठित गिरोह से संबंध तो नहीं है। इस घटना के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता ने बताई पूरी कहानी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2023 में अजफरुल हक से उसकी मुलाकात हुई थी और तब उसने अपनी पहचान हिंदू के रूप में बताई थी।
धीरे-धीरे उनकी आपस में बातचीत हुई और उनकी बातचीत प्यार में बदल गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे बन्दुक की नोंक पर रखकर उसका रेप किया।
इसके बाद जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बाद कही तो बहुत दिनों तक वह बात को टालता रहा और एक दिन जब वह पीड़िता को अपने घर लेकर गया, तब उसे आरोपी की असली पहचान पता चली।
जबरन धर्मांतरण का बनाया दबाव
पीड़ित युवती ने बताया कि मज़हबी की असली पहचान पता चलने पर पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया गया,
जहां पर उसके के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया गया और उस पर धर्मांतरण का दबाव भी बनाया गया।
पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक और उसका परिवार सेक्स रैकेट भी चलाता है और उनके आतंकियों से भी संबंध हैं।
इनका मकसद मासूमों को प्रेम जाल में फंसाना और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना होता हैं ताकि बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकें।

