Thursday, September 19, 2024

Relationship Analysis: क्या आपको पता है हमेशा पहला कदम लड़के ही क्यों बढ़ाते हैं?

Must read

Relationship Analysis: कई लड़कों का सपना होता है कि उन्हें भी कोई लड़की प्रपोज करे, उनके लिए फूल, चॉकलेट्स लाये, घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार करें। लेकिन ऐसा लड़कों का सौभाग्य कहां है। ज्यादातर लड़के ही प्यार की ओर पहला कदम बढ़ाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार जब लड़का-लड़की दोनों को होता है तो लड़के ही अपना पहला कदम क्यों बढ़ाते हैं? ज्यादातर लड़के ही पहले प्यार का इजहार क्यों करते हैं। इतना मॉडर्न जामना होने के बाद भी लडकियां प्यार का इजहार करने से कतराती हैं। वो चाहती हैं कि पहला कदम लड़का ही उठाये। आइये लड़कियों के इस पहले प्यार के इजहार न करने की कुछ वजहों के बारे में जानते हैं।

रिजेक्शन पसंद नहीं

Relationship Analysis: रिजेक्शन से सबको डर लगता है। लड़कियों के मामले में ये थोड़ा ज्यादा होता है। वो कभी ये नहीं चाहती की कोई उन्हें रिजेक्ट करे। जब बात प्यार में रिजेक्शन की हो तो ये उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं होता है। इस से बाहर आने में उन्हें काफी समय लग जाता है। अगर लड़के ना करदे तो उनका सेल्फ वर्थ कम हो जाता है।

लेकिन आप खुद सोचिये क्या ये पार्ट ऑफ़ लाइफ नहीं है। हम हमेशा अपने रिजेक्शन से कुछ न कुछ सीखते ही हैं फिर वो चाहे प्यार में हो या काम में। आपने अक्सर सुना होगा कि बातों को बताने से मन हल्का ही जाता है। इसलिए अब जब भी आपको कभी ऐसा कुछ लगे बिना सोचे अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दें। अगर कोई रिजेक्ट भी करे तो उसे पॉजिटिव वे में लेकर आगे बढ़ जाएं।

दिल टूटने का खौफ

लडकियां प्यार का इजहार करने से इसलिए भी कतराती हैं क्यूंकि वो सोचती हैं कि अगर वो ऐसा करेंगी तो लड़का उनकी कद्र नहीं करेगा। उन्हें छोटी सी बात पर भी छोड़ने की धमकी देता रहेगा, और उनका दिल टूट जायेगा।

स्पेशल फीलिंग मिस करना

लडकियां काफी सेंसिटिव और इमोशनल होती हैं। कई स्टडीज में ये बात मानी भी गयी है कि लड़कों की तुलना में लड़कियों को डेट पर जाने के लिए पूछा जाना पसंद होता है। इस वजह से लड़कियां पहले प्यार का इजहार नहीं करती है क्यूंकि हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर उन्हें स्पेशल फील कराये। वो फील करती हैं कि उन्हें पसंद करने वाली काफी लोग हैं, इसलिए जब वो अपने लिए कोई पार्टनर चुने वो उस लड़की को प्रॉयरिटी दें और उन्हें सबसे ज्यादा स्पेशल फील करवाए।

डेस्पेरेट का टैग मिलने से डरती हैं

ऐसा स्टीरियोटाइप सेट कर दिया गया है कि हमेशा लड़के ही पहला कदम बढ़ाएंगे। अगर लड़का अपने प्यार को पाने के लिए कुछ करता है तो उसे रोमांटिक कहते हैं लेकिन वहीं अगर यही चीज लड़की करे तो उसे डेस्पेरेट कह दिया जाता है। कई बार तो उनके लिए characterless जैसे शब्दों से परिभाषित कर दिया जाता है। बस इस ही को सोचकर लड़कियां अपनी फीलिंग शेयर करने से डरती हैं।

बोल्ड टैग भी एक कारण हो सकता है

जो लडकियां पहले अपने प्यार का इजहार करती हैं उन्हें बोल्ड का टैग दे दिया जाता है। अब यहां बोल्ड का मतलब ऐसी लडकियां होती है जिन्हें आसानी से पाया जाता है और कोई भी लड़की अपने प्रति ऐसी फीलिंग्स बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। इसलिए वे हमेशा हिंट्स देती हैं कभी प्यार का डायरेक्टली इजहार नहीं करती।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article