Saturday, February 14, 2026

Ratan Tata: रतन टाटा की वसीयत का हुआ खुलासा, टीटो और शांतनु का रखा ख्याल

Ratan Tata: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा भले इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उन्होंने जाते जाते अपनी दरियादिली दिखा दी है। 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने अंतिम सांस ली थी। उनके जाने के बाद संपत्ति किसे मिलेगी, इसको लेकर लोगों के बीच बड़ा सवाल था, लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है।

Ratan Tata: नायडू के लोन को किया गया माफ

बता दें कि रतन टाटा के पास टाटा संस में करीब 0.83% हिस्सेदारी थी और उनकी कुल संपत्ति 7,900 करोड़ रुपए थी। जबकि अन्य संपत्ति मिलाकर उनकी अनुमानित संपत्ति 10,000 करोड़ रुपए थी। रतन टाटा ने अपने डॉगी टीटो का भी जिक्र किया है। जिसमें लिखा है कि टीटो की देखभाल उनके रसोइये राजन शॉ करेंगे। बता दें कि रतन टाटा ने अपने पिछले डॉग की मौत के बाद टिटो को गोद लिया था। टाटा ने अपने असिस्टेंट शांतनु नायडू के लिए वेंचर गुडफेलों में पार्टनशिप छोड़ी है। इसके साथ ही नायडू ने विदेश में पढ़ाई के लिए जो लोन लिया था उसे भी माफ कर दिया गया है।

करोड़ों की संपत्ति

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा की संपत्ति हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, रतन टाटा के पास टाटा संस में करीब 0.83% हिस्सेदारी थी और उनकी कुल संपत्ति 7,900 करोड़ रुपए थी। जबकि अन्य संपत्ति मिलाकर उनकी अनुमानित संपत्ति 10,000 करोड़ रुपए थी। अब रतन टाटा की वसीयत सामने आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article