Monday, April 6, 2026

Ratan Tata थे इस फ्लाइट को उड़ाने वाले पहले भारतीय, इतनी उम्र में मिल गया था लाइसेंस

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन Ratan Tata ने एक बार प्लेन उड़ाकर सबके होश उड़ा दिए थे। चलिए जानते है कि इस उम्र में रतन टाटा ये प्लेन उड़ने का लाइसेंस मिला था।

8 अक्टूबर को रतन टाटा ने मुंबई एक हॉस्पिटल में आखरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया है। रतन टाटा बिजनेस का जाना-माना चेहरा है। लेकिन उनकी पहंचान यहीं तक सीमित नहीं रह जाती है उन्होनें समाज के लिए बहुत काम किया है। लेकिन क्या आपको पता है वो पहले भारतीय हैं जिन्होनें फाइटर प्लेन उड़ाया था।

Ratan Tata ने उड़ाया फाइटर जेट

रतन टाटा को आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया जानती है। वो कारोबार और बिजनेस की समझ तो रखते ही थे साथ ही वो फाइटर प्लेन उड़ाने की भी काबिलियत रखते थे। रतन टाटा के पास फाइटर जेट उड़ाने का लाइसेंस था। जब तक वो सव्स्थ्य रहे, वो पायलट के तौर पर उड़ान भरते रहे। ये बात कम ही लोग जानते हैं कि भारतीय अरबपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन F-16 फाल्कन लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पहले भारतीय थे। आपको शायद ये सुनकर यकीन न हो लेकिन 2007 में उन्होंने 69 साल की उम्र में F-16 फाल्कन फाइटर जेट से उड़ान भरी थी। जानकारी के लिए बता दें कि रतन टाटा ने बैंगलुरु में एक एयरशो F-16 के सह-पायलट के रूप में काम किया। इसे पॉल हैटनडॉर्फ ने उड़ाया था, जो विमान बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन के एक ट्रेनी पायलट थे।

हवा में बिताए पूरे 40 मिनट

आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा ने जिस F-16 ब्लॉक 50 फाइटर जेट उड़ाया था, उसकी कीमत 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी। इस प्लेन में उड़ान के दौरान उन्होनें पूरे 40 मिनट हवा में बिठाये थे। इस फ्लाइट का बीच में उन्होनें कंट्रोल भी संभाला था। जब ये प्लेन लैंड हुआ तब टाटा काफी थकान महसूस कर रहे थे। इस उड़ान को भरने के बाद वो बहुत खुश हुए थे।

रतन को स्कूबा डाइविंग का था शौक

रतन टाटा फाइटर जेट उड़ाने के अलावा स्कूबा डाइविंग का भी शौक रखते थे।। लेकिन उन्होनें कभी खुद को शराब और धूम्रपान जैसी लतों का शिकार नहीं होने दिया। रतन मुंबई में रहते थे। रतन अविवाहित थे। उन्हें उनके डॉग्स जर्मन शेफर्ड, टिटो और टैंगो से बहुत प्यार था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article