Wednesday, January 28, 2026

Ramlala: नेपाल में बंटेगा महाकाल के प्रसाद का लड्डू

Ramlala: अयोध्या के रामलला की प्राण प्रतिष्णा में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के तरफ से 5 लाख से ज्यादा लड्डू भेजकर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब भगवान राम के विवाह के लिए मंदिर समिति ने 1 लाख 11 हजार 111 लड्डुओं का प्रसाद सिर्फ पांच दिन में तैयार किया है।

Ramlala: लड्डूओं का मिलेगा प्रसाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशेष रूप से इस प्रसाद को ले जा रहे वाहन को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महाकाल के लड्डू का प्रसाद न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा। उन्होंने इसे धर्म और संस्कृति के आदान-प्रदान का प्रतीक बताया। यह विशेष प्रसाद 26 नवंबर को राम बारात के साथ अयोध्या से जनकपुर के लिए प्रस्थान करेगा। राम बारात बिहार के विभिन्न स्थानों से होते हुए नेपाल पहुंचेगी। 3 दिसंबर को जनकपुर में राम बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 9 दिसंबर को भगवान राम और माता सीता का विवाह उत्सव आयोजित किया जाएगा। विवाह के इस पावन अवसर पर महाकाल के लड्डू का प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा।

नेपाल के लोगों के बीच होगा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव

यह पहल न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रोत्साहन देने का कार्य करेगी, बल्कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती प्रदान करेगी। भगवान राम और सीता का विवाह उत्सव सदियों से भारत और नेपाल के लोगों के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक रहा है। महाकाल के लड्डू प्रसाद का वितरण इस जुड़ाव को और गहरा करेगा। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की यह पहल न केवल मंदिर की परंपराओं का विस्तार करती है, बल्कि धार्मिक समर्पण और सेवा के महत्व को भी दर्शाती है। इस प्रसाद के माध्यम से श्रद्धालु भगवान राम और महाकालेश्वर की कृपा का अनुभव कर सकेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article