Wednesday, February 11, 2026

Rajasthan News: पंचायती राज उप चुनाव में 16 में से 10 सीटें जीत भाजपा ने लहराया भगवा परचम

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव के बाद अब पंचायती राज उप चुनाव में भी बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने पंचायत समिति सदस्य उप चुनावों में 16 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं जिला परिषद सदस्य उप चुनाव में भाजपा ने 1 सीट पर बढ़त बनाते हुए 3 में से 2 सीटें अपनी झोली में डाल ली। इस जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान के पंचायती राज उप चुनावों में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की विकास की राजनीति पर मुहर है।

Rajasthan News: जानें कौन-कौन सी सीटों पर मिली विजय

पंचायत समिति सदस्य की 16 सीटों में से भाजपा प्रत्याशी ने वैर, भीनमाल, चितलवाना, कैरू, मकराना, राजसमंद, लक्ष्मणगढ़, धोद, अजीतगढ़ और बालोतरा सीट पर विजय प्राप्त की। इसमें से लक्ष्मणगढ़, धोद और भीनमाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए। इसी तरह जिला परिषद सदस्यों के उप चुनाव में 3 सीटों में से 2 सीट बीकानेर और चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी की विजय हुई। चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रत्याशी ने सर्वाधिक 2 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई है।

संकल्प पत्र के 50 फीसदी वादे पूरे किए : मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश की भजन लाल शर्मा सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के संकल्प पत्र के 50 फीसदी से अधिक वादों को पूरा करने का काम किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में सराहनीय कदम उठाए तो किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एमएसपी बढ़ाने तथा किसान सम्मान निधि बढ़ाने का भी ऐतिहासिक कार्य किया है।

यह भी पढ़े: Supreme Court on Free Schemes: क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दिल्ली में बंद हो जाएंगी फ्री की रेवड़ियां

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article