Monday, February 23, 2026

राजस्थान समाचार: दशहरा पर बंदूकों की जगह तीर-बाण से होगा रावण दहन,400 साल पुरानी दादू पंथी परंपरा, इस बार बंदूक नहीं चलेगी

राजस्थान समाचार: उदयपुरवाटी में दशहरा के त्योहार को लेकर इस बार एक खास परंपरा निभाई जाएगी। पिछले 400 वर्षों से दादू पंथी समाज रावण दहन की अनूठी परंपरा करता आ रहा है, जिसमें परंपरागत रूप से रावण की सेना पर बंदूक से गोलियां चलाई जाती थीं।

लेकिन इस बार रावण की सेवा पर बंदूक की गोली नहीं चलेगी। दादू पंथी समाज के लोगों ने तीर और बाण से रावण का दहन करने का निर्णय लिया है।

राजस्थान समाचार: दशहरा के दिन, 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन नांगल नदी के किनारे किया जाएगा।

इस अवसर पर उदयपुरवाटी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग नांगल नदी पर एकत्रित होते हैं।

दादू पंथी सेना, गाजे-बाजे के साथ जमात से मुख्य मार्ग होते हुए नांगल नदी तक जाती है, जहां सूर्य अस्त होने के समय रावण का दहन किया जाता है।

राजस्थान समाचार: माता की प्रतिमाओं का विसर्जन, गांवों में निकली शोभायात्रा

नवरात्रि के अवसर पर गांव-गांव में स्थापित माता की प्रतिमाओं का मंगलवार को विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

विसर्जन से पूर्व भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्राओं के दौरान महिला-पुरुष माता के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते नजर आए।

राजस्थान समाचार: मुख्य चौराहों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सांगोद और कनवास तहसील के कई गांवों और कस्बों में माता की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिन्हें पूजन के बाद विसर्जन के लिए रवाना किया गया।

विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परवन नदी के किनारे बपावर व बारां सदर थाना पुलिस मुस्तैद रही। प्रशासन ने शांति व सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया।

उल्लेखनीय है कि दशहरा पर्व के अवसर पर 2 अक्टूबर को सांगोद व मोईकलां में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व पारंपरिक राम बारात भी निकाली जाएगी।

राजस्थान समाचार: रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान हंगामा

राजस्थान समाचार: राजस्थान रोडवेज की जयपुर से शिवाड़ जा रही बस में टिकट चेकिंग के दौरान विवाद हो गया।

यह विवाद उस समय उत्पन्न हुआ जब टोंक आगार के जूनियर फोरमैन नंदकिशोर जाट ने बस को रास्ते में रोक कर चेकिंग की और दो यात्रियों को बिना टिकट पाया।

राजस्थान समाचार: घटना रविवार की बताई जा रही है, जब बस टोल टैक्स के आगे पहुंची थी। आरोप है कि नंदकिशोर जाट, जो प्राइवेट गाड़ी से आए थे, उन्होंने चेकिंग के दौरान परिचालक रघुवीर जांगिड़ के मार्क्स काट दिए, जिससे बस स्टाफ और यात्रियों में नाराजगी फैल गई।

विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें यात्रियों और परिचालक को टिकट चेकर के खिलाफ गाली-गलौज और आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि नंदकिशोर जाट ने शराब के नशे में चेकिंग की और जानबूझकर द्वेषपूर्ण कार्रवाई की।

राजस्थान समाचार: RSS के शस्त्र पूजन के खिलाफ NSUI का विरोध

राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ‘शस्त्र पूजन’ कार्यक्रम का कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI ने विरोध किया है।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। जाखड़ ने कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए कहा, “यह दिन राजस्थान विश्वविद्यालय के इतिहास में एक काला दिन है।

राजस्थान समाचार: आरएसएस को शस्त्र पूजन जैसे धार्मिक और वैचारिक कार्यक्रम किसी सार्वजनिक या धार्मिक स्थल पर करना चाहिए था, न कि एक शैक्षणिक संस्थान में।

” एनएसयूआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरएसएस का एजेंडा छात्रों पर थोपा है।

संगठन का कहना है कि इस तरह के आयोजन शैक्षणिक स्वतंत्रता के खिलाफ हैं और विश्वविद्यालय परिसर को राजनीतिक विचारधारा का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा।

ज्वाला धाम में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर निवाई क्षेत्र स्थित ज्वाला धाम बरथल गुड्डा में तीन दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों की भव्यता देखने को मिली।

इस दौरान श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और माँ ज्वाला की आराधना की।

तीन दिनों तक मंदिर में मंत्रोच्चार, विशेष पूजा विधियाँ, धार्मिक अनुष्ठान और आरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं के साथ भक्ति भाव से माता रानी की पूजा की और उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की सबसे विशेष आकर्षण रही मध्य रात्रि को निकाली गई चमत्कारी नारियल की शोभायात्रा, जो छोटे मंदिर से शुरू होकर पर्वत की तलहटी पर स्थित बड़े मंदिर तक पहुँची।

राजस्थान समाचार: हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि उत्सव की धूम

पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

मंदिर में नवरात्रि की स्थापना से ही अखंड उपासना का क्रम जारी है। सोमवार को मंदिर में महाआरती, कन्या पूजन और भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया।

मंदिर के महंत श्री श्री 1008 चेतन गिरी महाराज ने विधिवत रूप से माता जी की महाआरती और कन्या पूजन कर नवरात्रि के नौवें दिन को पावन बनाया।

राजस्थान समाचार: इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। परिसर में हवन, पूजन और महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में शहर के चारों मंडलों के सदस्य, स्थानीय भक्तगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मंदिर प्रांगण में हुई भक्ति संध्या के दौरान भक्तों ने माँ हिंगलाज के भजनों में डूबकर आराधना की।

राजस्थान समाचार: वोट चोरी मामले पर कांग्रेस पर जमकर बरसे राठौड़

राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने अपने दो दिवसीय बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “अगर हम वोट चोरी करते, तो अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद डोटासरा जैसे नेता कैसे चुनाव जीत जाते?”

राजस्थान समाचार: राठौड़ ने कहा कि, “हमने तो मठाधीशों को भी नहीं हराया, जनादेश को सम्मान दिया। कांग्रेस को जहां जीत मिलती है, वहां ईवीएम या वोट चोरी की बात नहीं करते, लेकिन हारते ही मशीनों को दोष देने लगते हैं।

उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा, “वोट कर, गाड़ी छोड़” जैसे नारे वही लोग लगाते हैं जिनकी ‘दाढ़ी में तिनका’ होता है।

राजस्थान समाचार: यानी जो खुद असुरक्षित होते हैं, वही दूसरों पर आरोप लगाते हैं।

राजस्थान समाचार: डूंगरी बांध के विरोध में ग्रामीणों की आकस्मिक आमसभा

ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध के विरोध में आज सवाई माधोपुर जिले के डूंगरी गांव में आकस्मिक रूप से ग्रामीणों की आमसभा आयोजित की गई।

इस आमसभा में युवा नेता नरेश मीणा पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।

मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार डूंगरी बांध बनाकर 76 गांवों के लाखों लोगों को उनके घरों से बेघर करना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

राजस्थान समाचार: उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए, लेकिन लाखों लोगों के आशियाने नहीं उजड़ने दूंगा।” इसके बाद भूरी पहाड़ी गांव में भी एक और आकस्मिक आमसभा आयोजित की गई, जहां सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए। वहां भी मीणा ने बांध विरोध को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

राजस्थान समाचार: न माह बाद रणथंभौर पार्क फिर से खुला

तीन महीने की मॉनसूनी बंदी के बाद सोमवार से रणथंभौर नेशनल पार्क एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

पार्क के उपवन संरक्षक रामानंद भाकर ने पर्यटक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया।

पार्क खुलने के पहले दिन विशेष आयोजन के तहत स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क सफारी करवाई गई, जिससे उनमें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े।

राजस्थान समाचार: हर वर्ष मानसून के दौरान जुलाई से सितंबर तक रणथंभौर पार्क को बंद रखा जाता है। इस वर्ष भी बंदी के बाद आज से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है।

इस अवसर पर वन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

राजस्थान समाचार: हालांकि, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के तहत सोमवार को जोन 1 से 5 तक पार्क भ्रमण बंद रहा, क्योंकि यह दिन पार्क का साप्ताहिक अवकाश होता है।

इन जोनों में पर्यटकों को अब सुबह से प्रवेश मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article