Thursday, September 19, 2024

RAJASTHAN LIVE LOKSABHA RESULT 2024 राजस्थान की सभी 25 सीटों का लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी:14 भाजपा तो कांग्रेस गठबंधन ने 11 सीटों खेला दांव

Must read

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने 10 साल बाद जबरदस्त वापसी की है।  राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने 14 और कांग्रेस गठबंधन ने 11  सीटों पर जीत दर्ज की है। उधर, भरतपुर में जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जमकर डांस किया।

महिमा कुमारी की अब तक सबसे बड़ी जीत

भाजपा अभी तक 5 सीटों पर जीत चुकी है। जयपुर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार 767 वोट, , राजसमंद में महिमा विश्वराज कुमारी ने 3 लाख 90 हजार वोट, अजमेर से भागीरथ चौधरी 3 लाख 27 हजार 466 वोट जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह ने करीब 1600 वोट से जीत दर्ज की है। कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिड़ला ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को शिकस्त दी है।इस चुनाव में महिमा कुमारी सबसे ज्यादा वोटों से विजयी हुई हैं। उन्होनें अजमेर लोकसभा चुनाव सीट से भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी को हराया है। उनको 7 लाख 41 हजार 151 मत मिले वहीँ कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी दूसरे नंबर पर रहे और उनको 4 लाख 13 हजार 685 मत मिले।

कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिड़ला की जीत

कोटा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिड़ला ने जीत दर्ज की है। इसी के साथ तीसरी बार बिड़ला ने लोकसभा चुनाव में जीते हैं। कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बिड़ला को प्रमाण पत्र दिया।

राजसमंद में भाजपा ने कांग्रेस को 3 लाख 9 हजार वोटों से दी मांग :

राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी महिमा विश्वराज कुमारी ने कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर को 3 लाख 90 हजार वोट से मात दी है। महिमा के पति विश्वराज सिंह भी नाथद्वारा से विधायक हैं। बीजेपी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए इस बार परिवार में ही टिकट दिया था।

सचिन पायलट ने रीकॉउंटिंग की मांग की : 

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने हाल ही में मीडिया में कहा कि- ” जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है, वह कई सवाल खड़े करता है। काउंटिंग की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराई जाए”।

भरतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने लहराया जीत का परचम :

भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को हराया है। जीत की खुशी में संजना ने डांस भी किया साथ ही सभी भरतौर के लोगों को आभार भी व्यक्त किया।

सीकर बना कांग्रेस का गढ़ :

सीकर में भी कांग्रेस ने अपना झंडा फेहरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी अमराराम ने सीकर के लोगों और इंडिया अलायंस के को इस परिणाम के लिए दिल से आभार प्रकट किया। उन्होनें आगे ये भी कहा कि 10 साल में देश के संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया है। अब कुशासन समाप्त हो और जनता का शासन कायम हो। मोदी ने एग्जिट पोल के नाम पर ड्रामा किया। आज रिजल्ट उससे उल्टे आ रहे हैं।


राजधानी जयपुर में मंजू शर्मा कि जीत की खुशी में हुई आतिशबाजी

जयपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थकों ने भाजपा मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं और जमकर आतिशयनाजी की। पूरे जयपुर में एक बार फिर बीजेपी लेहेर छा गई है।

चूरू से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के मत बढ़ते ही बना जश्न का माहौल

चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के निर्णायक बढ़त बना लेने के बाद चूरू मतगणना केंद्र के बाहर जश्न का माहौल रहा।

जयपुर में बीजेपी 3 लाख वोटों से जीती :

जयपुर में बीजेपी 3 लाख वोटों से जीती : कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियवास को भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने तीन लाख वोटों से हरा दिया है। और एक बार फिर से राजस्थानी कि राजधानी में बीजेपी ने अपनी धाक जमा ली है।

राजस्थान में खुला कांग्रेस का खाता :

दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने दौसा की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा- 15 साल बाद ये सीट दोबारा पार्टी के खाते में आई है।

कोटा में बीजेपी 32 हजार मतों से आगे:

कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल मतगणना स्थल पर ही मौजूद हैं। गुंजल ने भास्कर से कहा- अभी ग्रामीण क्षेत्र की काउंटिंग बाकी है। ग्रामीण क्षेत्र की काउंटिंग के बाद लीड खत्म हो जाएगी।

अभी कुछ कहना जल्दबाजी : दिया कुमारी

राजस्थान में भाजपा के परफॉर्मेंस पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी है। राजस्थान में भी हम ज़्यादा सीटें जीतेंगे।

जब उनसे किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफ़े के सवालकिया गया तो उन्होनें कहा कि ये उनकी राय है। मैं तो यह कहूंगी कि जब तक फाइनल टेली नहीं आ जाती किसी को भी कोई कमेंट नहीं करना चाहिए।

2009 के बाद ये कांग्रेस का सबसे अच्छा प्रदर्शन :

राजस्थान में 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुलता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस गठबंधन अभी गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने x पर दिए इस्तीफे के संकेत :

रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।। (श्रीरामचरितमानस) लिख कर शेयर किया पोस्ट।

भाजपा की राजसमंद प्रत्याशी ने जनता को प्रकट किया आभार :

भाजपा प्रत्याशी महिमा विश्वराज सिंह ने कहा कि इस परिणाम के लिए राजसमंद लोकसभा के पूरे परिवार को दिल से धन्यवाद देना चाहती हैं। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर वे बोलीं- अभी पूरा रिजल्ट आना बाकी है। इस से पहले वो कुछ नहीं कहना चाहती।

भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी काउंटिंग सेंटर निकले बहार :

बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली बड़े अंतर से पीछे रहने के के बाद काउंटिंग सेंटर से बाहर निकल आए हैं हालांकि उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि मार्जिन भले ही कम हो जाए, लेकिन वो जीतेंगे जरूर।

Udaipur Lok Sabha Seat Election :

उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी मन्ना लाल रावत 18 लाख के आसपास मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के ताराचंद मीणा दूसरे नंबर पर हैं।

बागीदौरा उपचुनाव में भी भाजपा पिछड़ी :

बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी के जयकृष्ण पटेल 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सुभाष तंबोलिया हैं। यह सीट महेंद्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी।वे बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे खुद एक लाख से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।

RAJASTHAN LIVE LOKSABHA RESULT 2024 :

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें है, सभी सीटों पर लोकसभा चुनावी परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सीटों पर शुरूआती रुझान आ गए हैं और इनमें भाजपा को राजस्थान में बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। यहां भाजपा 13, कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों पर आगे है। इसमें कांग्रेस 9, सीपीएम 1, बीएपी 1 और आरएलपी ने 1 सीट पर लीड बनाई है। इस रुझान के हिसाब से भाजपा को 12 सीटों का भारी नुकसान होता दिख रहा है।इनमें जालोर-सिरोही, बाड़मेर-जैसलमेर और झालावाड़-बारां हॉट सीट है। इनके परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

RAJASTHAN LIVE LOKSABHA RESULT 2024 Live Updates : 

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Result: भाजपा एक सीट आगे वहीं कांग्रेस आठ पर आगे   
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से अब 13 से 14 सीट पर पहुंच गयी है।14 पर भाजपा आगे चल रही है। आठ सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त ली है, जबकि एक-एक सीट पर सीपीआई (एम), आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 11 बजे तक के रुझान में भाजपा ने एक और सीअ पर बढ़त बना ली है। हालांकि, पिछले दो चुनाव की तुलना में यहां भाजपा अब भी 11 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।

इस चुनाव में 4 फीसदी कम वोटिंग: राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में दो चरणों (19 और 26 अप्रैल) में वोटिंग हुई थी। पहले चरण की 12 सीटों पर सिर्फ 57.88% वोटिंग हुई थी, हालांकि दूसरे चरण की 13 सीटाें पर मतदान प्रतिशत बढ़ा था। यहां कुल 65.03% वोटिंग हुई। इस चुनाव में सभी 25 सीटों को मिलाकर 62.09% मतदान हुआ है, जो 2019 से 4 प्रतिशत कम है। 2019 में 66.34 फीसदी मतदान हुआ था।

बीकानेर में EVM खराब होने से काउंटिंग रुकी: बीकानरे पश्चिम और नोखा विधानसभा सीट की तीन से ज्यादा ईवीएम में खराब हो गई है। इस कारण कुछ देर के लिए काउंटिंग रोकी गई है। एक ईवीएम खुलने में भी परेशानी सामने आई है।

Badmer Lok Sabha Sear Election Result : बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री 80 सीटों पर पिछड़े बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी लगातार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल सबसे आगे चल रहे हैं।वहीं दूसरे नंबर पर निर्दलीय रविंद्र भाटी हैं। हरीश चौधरी उम्मेदाराम से 33 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Dausa Lok Sabha Seat Election Result: दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा  203352 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा पीछे चल रहे हैं।

Bharatpur Lok Sabha Election Result: भरतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से 53000 मतों से आगे चल रही हैं।

Ajmer Lok Sabha Election Result: अजमेर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी 32000 वोटों ले आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।

Jhunjhunu Lok Sabha Election Result: झुंझुनूं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला 15000 से भी ज्यादा  वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी शुभकरण चौधरी दूसरे नंबर पर हैं ।

Kota Lok Sabha Election Result :कोटा में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला 30000 वोटों से आगे चल रहे हैं वहीँ कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल दुसरे नंबर पर हैं

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article