Wednesday, September 18, 2024

Rajasthan: मेरे जीवन पर कोई खतरा आया तो पायलट होंगे जिम्मेदार : राधामोहन अग्रवाल

Must read

Statement of BJP state in-charge Radhamohan Agarwal: प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि 27 अगस्त, 2024 की रात उदयपुर के एयरपोर्ट पर जो हुआ, दु:खी करने वाला था। इस घटना से मैं आश्चर्यचकित हूं। आज के बाद मेरे जीवन पर कोई भी खतरा आया तो मैं सिर्फ सचिन पायलट को इसके लिए जिम्मेदार मानूंगा। पायलट का कोई समय होता था। वह अब खत्म हो गया है। अब भाजपा का समय है। हम विरोधियों को कमजोर नहीं बताएंगे तो क्या दारा सिंह पहलवान बताएंगे। इसमें अपमानजनक वाली क्या बात है।
दरअसल, मंगलवार रात उदयपुर एयरपोर्ट से निकलते समय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राधामोहन अग्रवाल की गाड़ी को रोक लिया था। कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी कार के सामने बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। यही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार पर स्याही भी फेंकी। आरोप है कि उनकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रीकृष्ण के बैनर पर काली स्याही फेंकी गई

इस घटना के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दुबारा ऐसी गतिविधि हुई तो भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी धैर्य की सीमा है। मैंने तो अभी कुछ कहा ही नहीं है। मैं कहना शुरू करूंगा तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पायलट बड़े नेता हैं, लेकिन अपनी पार्टी में परेशान हैं। मैंने एक-एक शब्द जो बोला, वह मेरी माफी है। अभी मैंने इतना ही कहा है। अभी बहुत कुछ कहना बाकी है। अपनी मजबूती वोट बैंक और मतदान केंद्र पर दिखाएं। भगवान श्रीकृष्ण के बैनर पर उन युवाओं ने काली स्याही फेंकी। यह कौन सी मजबूरी है। मैंने तो मुकदमा दर्ज नहीं कराया। कांग्रेस नौजवानों को सही दिशा दे।

कांग्रेसी खुद लड़ते हैं और समाज को लड़ाते हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने भी कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने सलूंबर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी खुद लड़ते हैं और समाज को लड़ाते हैं। जब राजस्थान में उनकी सरकार थी तो अशोक गहलोत और सचिन पायलट लड़ रहे थे। अशोक गहलोत ने तो सचिन पायलट को नकारा, निकम्मा और नालायक तक कहा और सचिन पायलट कुछ विधायकों को लेकर नाराज बैठ गए थे। पिछले 5 साल तक कोई काम नहीं करने वाले कांग्रेसी नेता अब अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, क्योंकि जनता के बीच उनकी साख नहीं रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article