Sunday, November 9, 2025

Rajasthan: “कांग्रेस नेताओं की ‘खर्ची’ के बंदोबस्ती जाएंगे जेल” मंत्री खर्रा का डोटासरा पर वार

Rajasthan Politics: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। कांग्रेस नेता भजनलाल सरकार के कामों में खामियों का उजागर कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का लगातार बयान आ रहा है। वहीं बीजेपी नेता कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों पर हुई कार्रवाईयों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। उनका कहना है कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों को तैनात किया गया जो कांग्रेसी नेता के लिए खर्ची की बंदोबस्ती करते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की जनता के लिए शानदार एवं ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी एवं अटल इरादों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कांग्रेस के गड्ढों को भरने का काम कर रहे हैं।

जनता के लिए किए जा रहे कार्यों को पचा नहीं पा रहे

खर्रा ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पेपर लीक पर कड़ा प्रहार करते हुए एसआईटी का गठन कर सख्त कार्रवाई की, प्रदेश में एकीकृत ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर जैसे बडे़ फैसलों के माध्यम से जल उपलब्धता का नवीन युग प्रारम्भ किया। प्रदेश को बिजली में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े फैसले लिए गए है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इन सभी सकारात्मक कार्यों एवं फैसलों से परेशान होकर ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। जनता के लिए किए जा रहे कार्यों को वे पचा नहीं पा रहे है।

कांग्रेस सरकार के पनपाए हुए भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल

खर्रा ने कहा कि होटल वाली पिछली सरकार के प्रदेशाध्यक्ष अपने बयानों से सोशल मीडिया पर केवल झूठी वाहवाही लूटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही है। ऐसा सुनने में आता है कि पिछली कांग्रेस सरकार के पनपाए हुए भ्रष्टाचारी जो कांग्रेसी नेताओं की “खर्ची” का बंदोबस्त करते थे, वे ज़रूर सलाखों के पीछे होंगे।

- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article