Tuesday, March 10, 2026

Rajasthan: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कटहड़ा गांव में पुराने विवाद ने पकड़ा तूल

Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 123वां संस्करण रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुना गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ कई प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए मुद्दों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि “मन की बात” न केवल समाज से जुड़ने का माध्यम है, बल्कि यह राष्ट्रहित में प्रेरणादायी संवाद भी है।इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

Rajasthan:अलवर सांसद के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अलवर शहर में पार्टी पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनके सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीते एक वर्ष में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवाओं के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने देश के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने विशेष रूप से ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘जल जीवन मिशन’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘पीएम स्वनिधि योजना’ और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

हिंदुस्तान ज़िंक की बसों में बिना परमिओवरलोडिंग का खेल, ट-रजिस्ट्रेशन दौड़ रहीं स्कूल बस

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हिंदुस्तान ज़िंक की स्कूल बसें, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाई जाती हैं, अब अवैध यात्री परिवहन का साधन बन गई हैं। इन बसों का उपयोग साँवलिया जी और भीलवाड़ा मार्ग पर ओवरलोड यात्रियों को ढोने के लिए किया जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन बसों के न तो रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ वैध हैं, न ही इनके पास आवश्यक परमिट।

इसके बावजूद ये बसें बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर दौड़ रही हैं। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की चुप्पी और लापरवाही सवालों के घेरे में है। जिन बसों को स्कूल बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित किया गया था, उनमें अब अवैध कमाई का खेल चल रहा है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

डेरा सच्चा सौदा में नामचर्चा आयोजितश्रद्धालुओं ने किया सतगुरु का गुणगान

तारानगर ब्लॉक स्थित MSG डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र में नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अपने गुरु का गुणगान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र नारे और अरदास विनती के शब्द के साथ की गई।

इसके पश्चात कविराज भाइयों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर साध-संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेवादार मनीराम इन्सां ने ग्रंथ से प्रेम की महिमा का वर्णन कर भाव-विभोर कर दिया।

सिलीशेड का पर्यटन वैभव पड़ा फीका

अलवर शहर से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित सिली शेड बंद क्षेत्र एक समय में पर्यटन की दृष्टि से अलवर की पहचान रहा है। यहां स्थित आरटीडीसी की होटल ‘लेक पैलेस’ और सुंदर बांध से राज्य सरकार को राजस्व भी प्राप्त होता रहा है।

Rajasthan: देश-विदेश से सैलानी यहां अक्सर आते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण अब पर्यटक यहां आने से कतराने लगे हैं। मानसून सत्र शुरू होने के बावजूद सरकार की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। बांध में गहराई अधिक होने के कारण हर वर्ष डूबने की घटनाएं होती हैं, लेकिन अब तक कोई सरकारी गार्ड तैनात नहीं किया गया है। यूआईटी द्वारा दो वर्ष पूर्व पाल के सौंदर्यीकरण पर करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह पैसा बेकार चला गया।

गड़ीसर सरोवर में डूबा अधेड़, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जैसलमेर जिले के गड़ीसर सरोवर में एक अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब सामने आया जब कल शाम से लापता व्यक्ति की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव को सरोवर से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Rajasthan: अलवर में सुबह की बारिश से शहर की सीवरेज व्यवस्था की खुली पोल

अलवर शहर में आज सुबह हुई जोरदार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। कुछ ही देर की बारिश में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे यह सवाल उठता है कि नगर निगम द्वारा नालों की सफाई और जल निकासी के इंतज़ाम कितने प्रभावी हैं। समय पर सफाई नहीं होना, जल प्रबंधन व्यवस्था का लचर होना, और पूर्व तैयारी की कमी — ये सभी कारण इस अव्यवस्था के पीछे माने जा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल प्रभावी और स्थायी समाधान की मांग की है।

कटहड़ा गांव में पुराने विवाद ने पकड़ा तूल

Rajasthan: अलवर जिले के खेरली थाना क्षेत्र के कटहड़ा गांव में रविवार को पुराने रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अलवर सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका जलबाई के परिजन गांव के ही एक अन्य परिवार की जमीन से होकर गुजर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ जो अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े में रामकेश मीणा और पंकज मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से गंगाराम और उनकी पत्नी सरोज को भी चोटें आईं।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : होटल में बुजुर्ग महिला का जुबैर ने किया रेप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article