Raihan vadra engagement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई बुधवार को राजस्थान के रणथम्भौर में होने जा रही है।
रेहान ने सोमवार को कश्मीरी मुस्लिम बेग खानदान की अवीवा को प्रपोज किया था। रेहान और अवीवा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और उनकी दोस्ती लंबे समय से चली आ रही है।
अवीवा के पिता इमरान बेग पेशे से व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि अवीवा का परिवार गांधी परिवार के काफी नजदीक रहा है।
रेहान की सगाई के बहाने एक बार फिर उनके गांधी परिवार में अब तक हुई शादियों पर चर्चा फिर शुरू हो गई है।
इंदिरा गांधी ने किया प्रेम विवाह
गांधी परिवार में प्रेम विवाह कोई नई बात नहीं है। इसकी शुरुआत देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से ही हो गई थी। इंदिरा गांधी ने पारसी फिरोज जहांगीर घांदी से प्रेम विवाह किया था,
फिरोज के सरनेम को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था, ऐसा कहा जाता है कि महात्मा गांधी ने अपना उपनाम दिया था, जिसके बाद से गांधी परिवार का जन्म हुआ।
पढ़ाई के दौरान हुई मुलाकात
इसी परंपरा को आगे बढ़ाया इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी ने। राजीव गांधी की मुलाकात रोमन कैथोलिक क्रिश्चियन सोनिया से इंग्लैंड के कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया। राजीव ने 25 फरवरी 1968 को सोनिया से शादी की।
सिंधी हिंदू परिवार से आती है मेनका
राजीव गांधी के छोटे भाई संजय गांधी ने भी प्रेम विवाह किया। उनकी मुलाकात मॉडल मेनका आनंद से एक विज्ञापन के जरिए हुई थी।
मेनका गांधी सिंधी हिंदू परिवार से आती है। संजय और मेनका 29 सितंबर 1974 को शादी के बंधन में बंध गए।
रॉबर्ट वाड्रा से प्रियंका ने की शादी
यहीं नहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी क्रिश्चियन रॉबर्ट वाड्रा से प्रेम विवाह किया। दोनों की मुलाकात 1991 में एक दोस्त के घर हुई थी और 18 फरवरी 1997 को शादी हुई।
अब रेहान वाड्रा की सगाई के साथ गांधी परिवार की प्रेम कहानियों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

