Friday, February 13, 2026

Rahul Gandhi: भाजपा सांसदों को धक्का मारकर फंसे राहुल गांधी, बीजेपी की शिकायत पर FIR दर्ज

Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांंधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बीजेपी ने जिन धाराओं में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनमें से दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा को हटा दिया है। बता दें, संसद में धक्कामुक्की के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

दिल्ली पुलिस ने भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने केवल बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाई है। बाकी सभी धाराएं वही हैं जो शिकायत में दी गई हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की थी, जिसमें 109 (हत्या का प्रयास), 115 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 117, 125, 131 और 351 शामिल हैं।

इनको कानून के उल्लंघन की आदत

भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने साथी सांसदों बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी के साथ मिलकर कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में भाजपा सांसदों को धक्का देकर घायल करने का मामला दर्ज कराया था। राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनको कानून के उल्लंघन की आदत है। उनकी धक्का-मुक्की में दो सांसद गिरे और उनको चोट आई। घटना के बाद भी राहुल गांधी का आहंकार नहीं टूटा और वो बिना सांसदों से मिले निकल गए। राहुल गांधी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं।

बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत का ब्लड प्रेशर अभी भी हाई

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एमएस डॉक्टर अजय शुक्ला ने कहा कि प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के सिर में चोटें आई हैं। दोनों को दवा दी गई है। राजपूत जी का ब्लड प्रेशर अभी भी हाई है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं। सारंगी जी एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, और जब धक्का-मुक्की होती है तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है। सारंगी जी हृदय रोगी है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ BNS की इन धाराओं में दी थी शिकायत

सेक्शन 109: हत्या की कोशिश

सेक्शन 115: स्वेच्छा से चोट पहुंचाना

सेक्शन 117: स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना

सेक्शन 121: सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से विचलित करने के लिए चोट पहुंचाना

सेक्शन 351: आपराधिक धमकी

सेक्शन 125: दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना

‘शक्ति दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है संसद’

संसद में आज जो कुछ भी हुआ इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर जमकर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बाकी साथी दल हर दिन प्रदर्शन करते हैं। आज बीजेपी सांसद प्रदर्शन करने पहुंचे तो राहुल गांधी और उनके सांसद जबरदस्ती वहां घुसकर शारीरिक प्रदर्शन करने लगे। उन्हें समझना चाहिए कि संसद शारीरिक शक्ति दिखाने का प्लेटफॉर्म नहीं है। यह कुश्ती का अखाड़ा नहीं है। राहुल गांधी ने भाजपा के दो सांसद प्रताप सिंह सारंगी और मुकेश राजपूत को चोटिल कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article