Friday, February 13, 2026

Punjab: पंजाब कर्ज में डूबा, फिर भी CM भगवंत मान ने जालंधर में किराये पर लिया ‘आलीशान महल’

CM Mann took a luxurious bungalow on rent: पंजाब सीएम भगवंत मान ने राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अब जालंधर में रहने के लिए एक आलीशान बंगला किराए पर लिया है। सीए मान ने बंगला किराए पर लेने का उद्देश्य इस इलाके के लोगों की सेवा बताया है। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने विधानसभा उपचुनाव की वजह से जालंधर में घर किराए से लेने की बात कही थी। आलीशान कोठी किराए पर लेने का यह फैसला तब लिया गया है जब पंजाब भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है और आए दिन केंद्र सरकार से मदद मांग रहा है।
CM भगवंत मान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर बंगला किराए पर लेने संबंधी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “पिछले दिनों मैंने कहा था कि मैं जालंधर में एक मकान किराए पर ले रहा हूँ। मैं आज अपने परिवार के साथ जालंधर में एक मकान में आया गया हूँ। माझे और दोआब इलाके के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, उनकी समस्याएँ यहीं से दूर हो सकेंगी। हम लोगों की परेशानी कम करने और सरकार से संपर्क स्थापित करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

32 हजार स्क्वायर फीट में बना है आलीशान बंगला

भगवंत मान ने बताया है कि वह अब प्रत्येक सप्ताह दो दिन इस मकान में रहेंगे। यह आलीशान बंगला लुधियाना के फगवाड़ा रोड पर स्थित है और इसमें पांच बेडरूम हैं। यह बंगला लगभग 32 हजार स्क्वायर फीट (120 मारला) में बना है। बंगला जालंधर के डॉक्टर रणबीर सिंह का है और एक कॉलोनी में स्थित है, इस कॉलोनी में अभी और घर नहीं बने हैं। इसकी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

2024-25 में कर्ज हो जाएगा 3.74 लाख करोड़

पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस कई एकड़ के बंगले को महीने के 8 दिन के लिए अपना आशियाना बनाने का निर्णय लिया है, वहीं राज्य की आर्थिक हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही। पंजाब पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। AAP शासित पंजाब का कर्ज 2024-25 में 3.74 लाख करोड़ रुपए हो जाने का अनुमान है। जब AAP पंजाब की सत्ता में आई थी तो यह कर्ज 2.82 लाख करोड़ रुपए था। यानी इसमें AAP के तीन वर्ष के शासनकाल में लगभग 92 हजार करोड़ रुपए की वृद्धि होती दिख रही है।

सुविधाओं का भोग, केंद्र से मांग रहे विशेष पैकेज

यह कर्ज पंजाब की जीडीपी का लगभग 46% है जो कि बड़े राज्य में सबसे अधिक है। नियमों के अनुसार इसे 20% के आसपास होना चाहिए। CM मान इससे पहले केंद्र सरकार को पत्र लिख कर पंजाब के कर्ज पर पाँच साल के लिए राहत की माँग कर चुके हैं। पंजाब सरकार केंद्र सरकार से आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विशेष पैकेज की मांग करती आई है और अब यह नया आलीशान घर किराए पर लेने का फैसला लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article