Sunday, February 15, 2026

Punjab Flood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े कई हाथ

Punjab Flood: पंजाब में आई बाढ़ ने कई गाँवो और ज़िन्दगियों को तबाह कर दिया हैं। हज़ारों लोगों ने अपने घर खो दिए और करीब 48 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में पंजाब के लोगों की तरफ दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, हरभजन सिंह, सोनू सूद जैसे कई कलाकारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

दिलजीत दोसांझ ने पीड़ित गाँवों का उठाया ज़िम्मा

Punjab Flood :फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में बाढ़ से पीड़ित 10 गाँवो की पूरी जिम्मेदारी ली हैं। दिलजीत ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा “जब तक पंजाब अपने पैरो पर वापस खड़ा नहीं हो जाता मैं उनका पूरा साथ निभाउंगा।”

साथ ही उन्होंने कई एनजीओ से बात कर अपनी तरफ से पूरी मदद करने की कोशिश की हैं। वहीँ अक्षय कुमार ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रूपये का दान किया हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा की ये दान नहीं बल्कि एक सेवा हैं और वो इस मुश्किल वक़्त में पंजाब के लोगों की मदद कर अपने आप को धन्य मानते हैं।

साथ ही उन्होंने बाड़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना भी की।

हरभजन सिंह ने की 10 नाव दान

पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए और बाड़ बचाव कार्य में तेजी लेन के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी10 नावों का दान किया। इसी के साथ सिंह ने एक एम्बुलेंस और 50 लाख रुपये के फंड की भी मदद की हैं।

वहीँ दूसरे हाथ पर अभिनेता सोनू सूद जो कोरोना के समय पर लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते है, उन्होंने भी पंजाब के बाड़ पीड़ितों के समर्थन के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए एक भावुक वीडियो शेयर किया और लोगों से आगे आकर पंजाब की मदद करने का आग्रह किया।

और भी सितारों ने किया सपोर्ट

Punjab Flood : बड़े कलाकार ही नहीं बल्कि कई छोटे पंजाबी कलाकार भी बाड़ पीड़ितों की मदद करने में जुट गए हैं। वो पीड़ितों की मदद करने के लिए अपनी फिल्मों और कॉन्सर्ट की कमाई दान कर रहे हैं। वहीँ कुछ कलाकार ऐसे भी है जो पीड़ित झेत्रो में जा कर आर्थिक ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से मदद कर रहे है।

पंजाब की ऐसी दशा को देखते हुए, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी,शाहरुख़ खान जैसे कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी अपने आने वाले नए प्रोजेक्ट की पहली कमाई बाड़ पीड़ितों के लिए दान में देने वाले है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बढ़ पीड़ितों की मदद करने का आग्रह भी किया हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article