Sunday, April 5, 2026

Political Analysis: हरियाणा की जीत के बाद अब भाजपा की नजर महाराष्ट्र और झारखंड पर

Political Analysis: हरियाणा में बीजेपी ने तीसरी बार चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। हरियाणा में बीजेपी के अबतक की सबसे बड़ी बहुमत से सत्ता में बरकरार रहना और भी ज्यादा खास इसलिए हो गया क्योंकि अगले हफ्ते महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा के चुनाव घोषित होने के आसार हैं। हरियाणा में बीजेपी की जीत से उनको एक अच्छा बूस्टर मिला है। लेकिन महाराष्ट्र में उनके पास दो बड़ी चुनौतियां भी हैं। आइये जानते है वो चुनौतियां क्या है।

ये दो बड़ी चुनौती

भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर इतिहास रचने के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का मानना है कि हरियाणा में मिली जीत से उसे एक बड़ा बूस्टर मिला है, जिसे वह महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों तक ले जाना चाहती है। इस बार महाराष्ट्र में भाजपा के सामने दो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। पहली गठबंधन के साथ सरकार बनाना और सीटों का बंटवारा करना, खासकर शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी के साथ। वही एक तरफ विपक्ष में कांग्रेस का गठबंधन भी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा, जिसमें उद्धव ठाकरे और शरद पवार की क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं।

क्या कहते हैं बीजेपी के चुनावी आंकलन

Political Analysis: 42 चुनावों के आंकलन से साफ है कि भाजपा का प्रदर्शन तब बेहतर होता है जब वो सीधे मुकाबले में होती है। लेकिन जब उसे गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना पड़ता है, तो उसे ज्यादा दिक्कत आती है। इसका कारण यह है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे और रणनीति पर भाजपा को पूरी आजादी नहीं मिलती। अगर किसी सहयोगी दल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता, तो उसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ता है। अब देखना ये है कि गठबंधन के बाद भी भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में इस जीत दोहरा पाती है या नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article