Monday, March 23, 2026

21 सितंबर से अमेरिकी दौरे पर रहेंगे PM मोदी, लोगों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे। उनकी इस यात्रा की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक,पी एम मोदी 21 सितंबर को अमेरिका के डेलवेयर में विल्मिंगटन में चौथे क्वाड सम्मेलन में भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को भारतीय समुदाय के लोगों को न्यूयॉर्क में संबोधित करेंगे। इस मुलाकात के लिए भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं। ऐसी खबरे भी आ रही है खबर है कि न्यूयॉर्क में लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इसमें पी एम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत करना भी शामिल है।

समिट ऑफ द फ्यूचर को करेंगे संबोधित

इसके बाद 23 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी न्यूयोर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो कई मुद्दों पर अपने राय रख सकते हैं। माना जा रहा है कि भारत के समक्ष मौजूदा चुनौतियों और उनके समाधानों का भी पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान जिक्र कर सकते हैं।

अधिकारियों से करेंगे बात

प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत करेंगे, ताकि एआई, बायोटेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत की जा सके।

भारत में 2025 में होगी मेजबानी

इस साल क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका को सौप दी गयी है। ऐसा अमेरिका के बहुत अनुरोध के बाद किया गया है। वहीं अगले साल यानि 2025 में इसे भारत में आयोजित किया जायगा। ऐसी जानकारी है कि इस दौरान क्वाड देशों के नेता आपस में मुलाकात करके अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले एजेंडा को निर्धारित करेंगे।

बता दें कि क्वाड का पूरा नाम क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग है। इसमें भारत समेत तीन और देश, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल है।

यह भी पढ़े: क्या है “पेजर” जिनमें हुए धमाकों से हिला लेबनान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article