Friday, March 13, 2026

Plane Crash: मौत को मात दे गया ये शख्स, एयर इंडिया क्रैश से पहले कराया टिकट कैंसिल!

Plane Crash:: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने जा रहा एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान गुरुवार, 12 जून को टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

यह दिल दहला देने वाला हादसा उस वक्त हुआ जब विमान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी में था।

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, विमान किसी इमारत की दीवार से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई और कुछ ही पलों में वह भयंकर दुर्घटना में तब्दील हो गया।

Plane Crash:: PM ने प्रकट किया शोक

इस हादसे में कई यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। एअर इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, विमान में कुल 177 लोग सवार थे,

जिनमें 169 भारतीय नागरिक, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडा का नागरिक शामिल था। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह हादसा शब्दों से परे है और मैं लगातार मंत्रियों और संबंधित प्राधिकरणों के संपर्क में हूं। उन्होंने मृतकों के परिजनों और प्रभावितों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

फ्लाइट रद्द करने से बचे यात्री

लंदन जा रहे सावजी भाई टिंबड़िया नामक एक यात्री, जो इसी विमान में यात्रा करने वाले थे, आखिरी समय पर फ्लाइट रद्द कर देने की वजह से इस भयानक हादसे से बाल-बाल बच गए।

बातचीत में सावजी भाई ने बताया कि उनका बेटा लंदन में रहता है और वे उससे मिलने के लिए इस विमान से रवाना होने वाले थे, लेकिन सुबह जब वह तैयार हुए तो उनके मन ने गवाही नहीं दी। उन्हें अंदर से ऐसा महसूस हुआ कि आज का दिन यात्रा के लिए शुभ नहीं है।

भगवान का शुक्रगुजार

सावजी भाई ने कहा, “मुझे आज जाने का मन नहीं किया। मेरे मन ने बार-बार मना किया। मैं स्वामी नारायण भगवान का भक्त हूं और रोज सुबह मंदिर जाता हूं।

आज भी मैं मंदिर गया था। मुझे भीतर से आवाज आई कि आज का दिन ठीक नहीं है। मैंने टिकट कैंसिल कर दिया और अब सोमवार की टिकट बुक की है।”

उन्होंने बताया कि उनकी सीट संख्या ए-1 थी और वे अकेले यात्रा करने वाले थे। लेकिन किसी दैवीय संकेत के चलते उन्होंने अपनी यात्रा टाल दी। उनका मानना है कि यह भगवान स्वामी नारायण की कृपा है, जिन्होंने उन्हें इस हादसे से बचा लिया।

एयरपोर्ट अस्थाई रुप से बंद

यह घटना न केवल विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है बल्कि उस अदृश्य शक्ति की उपस्थिति को भी महसूस कराती है, जिस पर लोग श्रद्धा और आस्था रखते हैं।

सावजी भाई टिंबड़िया की कहानी उन तमाम यात्रियों के लिए एक चेतावनी है जो अक्सर मन की आवाज को नजरअंदाज कर देते हैं।

सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और विमानन मंत्रालय की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

अन्य उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। देशभर से इस हादसे पर दुख व्यक्त किया जा रहा है और लोग सोशल मीडिया पर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Plane Crash: एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान AI-171 टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुई, 242 सवारियों की जान खतरे में !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article