Thursday, February 12, 2026

दिल्ली सीएम हाउस से PCR को 2 बार पहुंचा कॉल, कॉलर ने खुद को बताया स्वाति मालीवाल, लगाए मारपीट के आरोप

दिल्ली पुलिस को पीसीआर पर सुबह 9 बजे के आसपास दो कॉल आए। ये कॉल आप सांसद स्वाति मालीवाल के नाम से आए और कहा गया कि उन्हें सीएम का पीए बिभव पीट रहा है। दिल्ली पुलिस सीएम आवासपहुंची, लेकिन वहां स्वाति नहीं मिलीं।

स्वाति मालिवाल

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल एक बार फिर सुर्खियों में है।जिसका कारण है दिल्ली पुलिस को किया गयाएक हैरानी वाली फोन कॉल। ये कॉल दिल्ली पुलिस को दो बार आया। कॉलर ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया और कहा कि सीएम आवास में उनके साथ मारपीट की जा रही है।ये कॉल सीएम आवास से ही की गई थी। इसके बाद जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो उन्हें मौके पर स्वाति मालिवाल नहीं मिली। खबरों के मुताबिक पुलिस ने इस बात कि पुष्टि कर दी है कि स्वाति मालिवाल ने ही अपने फोन नंबर से कॉल किया था। पुलिस का कहना है कि हम वेरिफाई कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होनें इस मामले पर कोई लिखित शिकायत नहीं दी है और ना ही उनका कोई बयान अभी तक सामने आया है।

केजरीवाल के पीए पर मारपीट का आरोप

सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कॉल करके सीएम केजरीवाल पर अपने पीए से पिटवाने का आरोप लगाया।

बिभव कुमार

ये कॉल उन्हें सुबह 9 बजे के आसपास मिली।कॉलर का कहना था कि ” मैं स्वाति मालीवाल बोल रही हूं और मेरे साथ मारपीट हुई है “। खबरों के मुताबिक ये मारपीट उनके साथ बिभव कुमार ने की है जो कि केजरीवाल के पीए हैं। जब पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची तो उन्हें स्वाति मालीवाल नहीं मिली वो वहां से जा चुकी थी।

प्रोटोकाल के तहत सीएम हाउस में नहीं जा सकती पुलिस

प्रोटोकाल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती थी। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है, ये पता लगाने में जुटी है. हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और ना ही इस मामले में अब तक स्वाति मालीवाल का कोई बयान सामने आया है।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर उठाये सवाल

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज सुबह केजरीवाल के घर में स्वाति को पुलिस क्यों बुलानी पड़ी ?
क्या केजरीवाल के पीए बिभव ने स्वाति मालीवाल की पिटाई की ?
क्या मुख्यमंत्री का कार्यालय कोई स्पष्टीकरण देगा ?
ईश्वर करें मुख्यमंत्री के घर में महिला राज्यसभा सांसद की पिटाई की खबर झूठी हो।’

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article