Thursday, December 25, 2025

Parliament Speech: पीएम मोदी बोले- “आदमखोर जानवर की तरह कांग्रेस के मुंह झूठ का खून लग गया”

PM Modi Parliament Speech: पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झूठ को राजनीति का हथियार बना लिया है। जिस तरह आदमखोर जानवर के मुंह पर लहू लग जाता है, वैसे कांग्रेस के मुंह पर झूठ का खून लग गया है। इन्होंने माताओं और बहनों से झूठ बोला, जो इन्हें तबाह करने वाला है। 1 जुलाई को भी सदन में लगातार झूठ बोला गया। अग्निवीर योजना से लेकर एमएसपी पर असत्य बोला गया। संविधान से खिलवाड़ किया गया। अनेकों बार कांग्रेस के लोगों ने ऐसे किया है और कल पूरे देश ने एक बार फिर ये प्रत्यक्ष रूप से देखा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

परजीवी पार्टी बन गई है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा कि जहां जहां भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था। और जहां कांग्रेस बड़ी पार्टी थी। वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 परसेंट है। जहां किसी का पल्लू पकड़कर चलते थे, जहां जूनियर पार्टी थे, किसी दल ने उन्हें दे दिया… ऐसे राज्यों में कांग्रेस का स्टाइक रेट 50 परसेंट है। कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादा सीटें उनके सहयोगियों ने उन्हें जिताया है। इसलिए मैं कहता हूं कि ये परजीवी कांग्रेस पार्टी है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और एमपी में कांग्रेस जहां अपने दम पर लड़ी और 64 में से सिर्फ 2 सीट जीत पाई है।”

राहुल पर तंज, बालक बुद्धि चिल्ला रहा था…

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई बार राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि एक बच्चा स्कूल से रो-रोकर घर आया। बहुत रो रहा था। उससे पूछा गया कि क्या हुआ? बच्चे ने ये नहीं बताया कि उसने किसी बच्चे को मां की गाली दी। उसने ये नहीं बताया कि टीचर को चोर कहा। किसी बच्चे की किताबें फाड़ दी। किसी का टिफिन चुराकर खा गया। हमने कल सदन में यही बचकाना हरकत देखी है। कल यहां बालक बुद्धि चिल्ला रहा था। मुझे मारा गया, मुझे इसने मारा, यहां मारा, वहां मारा… ये चल रहा था।

कांग्रेस ने की देश को बांटने की कोशिश

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग दक्षिण में जाकर उत्तर के लोगों के खिलाफ बोलते हैं। उत्तर में जाकर पश्चिम के खिलाफ बोलते हैं। इन्होंने भाषा के आधार पर बांटने की कोशिश की है। जिन लोगों ने देश के लिए वकालत की। कांग्रेस पार्टी खुलेआम एक जाति से दूसरी जाति के खिलाफ लड़ाने के लिए रोज नए अफवाह फैला रही है, नैरेटिव बना रही है। देश के हिस्से के लोगों को हीन बताने के लिए भी कांग्रेस के लोग बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के लिए भी सोची समझी चाल चल रही है।

देश को दंगों में झोंकने का प्रयास

मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान जो बातें की गई, उनके राज्यों में जिस तरह से ये आर्थिक कदम उठा रहे हैं। वो रास्ता आर्थिक अराजकता की तरफ देश को ले जा रहा है। वो राज्य देश के लिए आर्थिक बोझ बन गया है। इनके लोगों द्वारा साफ-साफ घोषणा की गई कि 4 जून को उनके मुताबिक रिजल्ट नहीं आया तो देश में आग लगा देंगे। भारत के लोकतांत्रिक परंपरा को सामाजिक घेरे में लाकर सामाजिक अराजकता का प्रयास किया जा रहा है। सीएए को लेकर जो अराजकता फैलाई गई, जो गलत बातें फैलाई गई ताकि उनके राजनीतिक मकसद पूरे हों। देश को दंगों में झोंकने के भी प्रयास देश ने देखे हैं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article