Friday, March 13, 2026

Paranormal Tourism:”पैरानॉर्मल टूरिज्म” का इंडिया में बढ़ रहा क्रेज, इसमें भूतों को ढूंढ़ने जाते हैं लोग

Paranormal Tourism: क्या आपने “पैरानॉर्मल टूरिज्म” के बारे में सुना है, इसका क्रेज इंडिया में भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन आखिर इसके पीछे की वजह क्या है, आइये जानते हैं।

क्या है “पैरानॉर्मल टूरिज्म” (Paranormal Tourism)

Paranormal Tourism: भारत में “टूरिज्म” का एक अपना मजा है और ये ही सबसे बड़ा सेक्टर भी है। इस बीच देश में “पैरानॉर्मल टूरिज्म” भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। पैरानॉर्मल शब्द का इस्तेमाल किसी भी असामान्य चीज को लेकर किया जाता है। इस ही शब्द से बना है “पैरानॉर्मल टूरिज्म” जिसमें व्यक्ति डरावनी जगहों पर घूमता है। ऐसी जगहें जहां कुछ संदिग्ध, डरावनी घटनाएं हुई हो, या फिर ऐसी जगह जो असमान्य हो। ऐसी जगहों पर जाने से मन में खूब रोमांच रहता है। बस ऐसी ही जगहों को रोचक, रहस्यमयी किस्से जानने लोग असामान्य जगहों पर जाते हैं।

Paranormal Tourism: भारत में इसका तेजी से क्यों बढ़ रहा है क्रेज

Paranormal Tourism: इन दिनों भारत में “पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज बहुत बढ़ता जा रहा है, इसकी सबसे बड़ी वजह है सोशल मीडिया। लोग व्लॉगिंग के क्रेज के चलते ऐसी जगह जा रहे हैं। यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ऐसी जगहों पर जा रहे हैं और ऐसी डरावनी, भूतिया, और रहस्यमई जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये व्लॉगस सिर्फ भारत ही नहीं पूरे दुनिया में देखे जा रहे है। ऐसी स्टोरीज लोगों को बहुत आकर्षित कर रही हैं।

इसमें बॉलीवुड का भी एक बहुत बड़ा हाथ है। बॉलीवुड में हॉरर थीम पर बहुत सी इस तरह की वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं और आगे भी ये खूब बनायीं जा रही है। इन्हें देखने के बाद लोग इन सभी जगहों को देखने के लिए रोमांचित हो रहे हैं और यहां जा रहे हैं। थ्रिल रोमांच कुछ लोगों को बड़ा भाता है, उन्हें ऐसी जगहों पर घूमना बड़ा पसंद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article