साल नया, हरकत वही पुरानी: एक तरफ दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीमा पार से एक संदिग्ध ड्रोन भेजे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।
यह घटना ऐसे समय पर हुई जब पूरा देश नए साल का स्वागत कर रहा था, लेकिन सीमा पर तैनात जवान चौकसी में कोई कमी नहीं आने दे रहे थे। वहीं,ड्रोन की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
ड्रोन की गतिविधि के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ी
सूत्रों के अनुसार, देर रात पुंछ क्षेत्र में संदिग्ध उड़ान गतिविधि देखी गई। निगरानी उपकरणों और जमीनी सूत्रों से जानकारी मिलते ही सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया।
यह ड्रोन करीब पांच मिनट तक भारतीय इलाके में रहा और वापस जाने से पहले संदिग्ध विस्फोटक, हथियार और नशे का सामान गिराकर गया।
सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन पुंछ के “खाड़ी कर्मारा” इलाके में आया था। मौके से मिले सामान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ड्रोन से गिराई गई चीजें दिख रही हैं।
सुरक्षा एजेंसियां अब इन बरामद सामानों की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता चल सके कि इनमें कितना खतरा था और ड्रोन का मकसद क्या था।
सेना का त्वरित एक्शन, सर्च ऑपरेशन किया शुरू
साल नया, हरकत वही पुरानी: ड्रोन की सूचना मिलते ही भारतीय सेना ने स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस कंसाइनमेंट में कुछ गोला बारूद, एक आईईडी और नशीले पदार्थ मौजूद थे।
सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे किन आतंकी नेटवर्कों का हाथ है, इलाके में तलाशी और निगरानी अभियान फिलहाल जारी है।
सांबा में भी देखा गया था ड्रोन
भारत–पाकिस्तान की सीमा के पास पिछले 24 घंटों के भीतर ये दूसरी बार है जब ड्रोन देखा गया है। इससे सांबा जिले के फूलपुर इलाके में इस संदिग्ध ड्रोन को देखा गया था।
उस समय भी ड्रोन कुछ समय तक भारतीय सीमा में था, हालांकि कुछ देर बार ही वह वापस चला गया। जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला था।
मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया था।
उस समय भी पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा के कई ड्रोन भेजे गए थे,हालांकि भारतीय सेना ने उन सभी ड्रोन को मार गिराया था।
इस समय भी सेना ने ड्रोन की एक्टिविटी को देखते हुए तुरंत ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कोशिशें
साल नया, हरकत वही पुरानी: यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए घुसपैठ या अवैध गतिविधियों की कोशिश की गई हो।
इससे पहले भी सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हथियार, मादक पदार्थ और नकदी गिराने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
ऐसे में नए साल पर हुई यह हरकत सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर संकेत मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने पुंछ और आसपास के इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को देने की अपील की है।
साथ ही अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।
सेना का स्पष्ट संदेश, हर साजिश होगी नाकाम
साल नया, हरकत वही पुरानी: भारतीय सेना के अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीमाओं पर तैनात जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं और हर नापाक साजिश को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

