Friday, March 20, 2026

Pakistan: आतंक और सत्ता का गठजोड़ उजागर, सारे नेता, आतंकी सब एक मंच कर रहे सांझा… तल्हा सईद ने खुद खोल दी पाक की पोल

Pakistan: पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकियों को पनाह देती है, यह अब कोई छिपी बात नहीं है। लेकिन जब आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने खुद एक रैली में यह बात खुलेआम कबूल की, तो पाकिस्तान का झूठ खुद उसके ही लोगों ने बेनकाब कर दिया।

Pakistan: कसूर में हुए एक जलसे में कई मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जुटे, जिनमें तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ जहर उगला और पाकिस्तान की आतंकी नीति की पोल खुद खोल दी। इस ही दौरान मंच पर पाक के कई नेता भी मंच पर दिखाई दिए।

जलसे में आतंकियों की भीड़ और जहरीले भाषण

Pakistan: लाहौर से 50 किलोमीटर दूर पाक के कसूर में आयोजित जलसे में आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद समेत कई आतंकियों ने भारत विरोधी भाषण दिए।

तल्हा ने दावा किया कि पाकिस्तान की हालत बेहतर है और भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिशें जारी हैं। वहीं उसने खुद इस बात को स्वीकार किया कि उसके पिता हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार और सेना की सुरक्षा में हैं।

‘कैद’ में मौज कर रहा है हाफिज सईद

Pakistan: तल्हा ने खुलकर कहा कि हाफिज सईद को भारत को सौंपा नहीं जा सकता और वह ‘कैद’ में सुरक्षित है।

बल्कि उसके मुताबिक हाफिज सईद का शेड्यूल शानदार है, यानी पाकिस्तान की सरकार और सेना उसे VIP ट्रीटमेंट दे रही है। ये है पाक की सेना का सच आतंकवादियों को वहाँ VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

50 से ज्यादा शहरों में भारत विरोधी रैलियां

Pakistan: हाफिज सईद की पार्टी जमात-उद-दावा के राजनीतिक संगठन पीएमएमएल ने पाकिस्तान के 50 से अधिक शहरों में भारत विरोधी रैलियां आयोजित कीं।

इन रैलियों में पाकिस्तान सरकार, सेना और आईएसआई के समर्थन की झलक साफ देखने को मिली।

रैलियों में कश्मीर में हुए पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी भी शामिल हुआ, जिसने मंच से खुद को ग्लोबल पहचान मिलने की बात कही।

पाकिस्तानी मंत्रियों की आतंकी मंच पर मौजूदगी

Pakistan: कसूर की रैली में पाकिस्तान के खाद्य मंत्री मलिक राशिद अहमद खान और पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक मुहम्मद अहमद खान जैसे नेता भी मौजूद थे।

उन्होंने खुलेआम लश्कर आतंकियों के साथ मंच साझा किया और भारत विरोधी बयान दिए। मंत्री ने यहां तक कह दिया कि “24 करोड़ पाकिस्तानी हाफिज सईद और कसूरी जैसे लोगों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाते हैं।”

भारत के लिए चेतावनी और सबक

Pakistan: इस घटनाक्रम ने फिर साबित कर दिया है कि पाकिस्तान की सत्ता और आतंकी संगठनों के बीच गहरा रिश्ता है।

जब पाकिस्तान के मंत्री और सैन्य अधिकारी खुलकर आतंकियों के साथ खड़े हों, तो भारत के लिए यह चेतावनी है कि पाकिस्तान के साथ कोई भी शांति वार्ता केवल दिखावा होगी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान

Pakistan: हाल ही में भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था, जिसमें मुरीदके और नूरखान एयरबेस को भी निशाना बनाया गया।

बावजूद इसके पाकिस्तान ने आतंकियों को संरक्षण देना नहीं छोड़ा, बल्कि अब उन्हें और अधिक राजनीतिक ताकत देने की कोशिश की जा रही है।

“मोदी पानी बंद करेगा तो तेरी सांस बंद करेंगे”, तल्हा सईद ने उगला जहर

Pakistan: तल्हा सईद ने इस रैली में जमकर भारत के खिलाफ जहर उगला। उसका रैली के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो कहता नजर आ रहा है कि “मोदी अगर तूने पाकिस्तान का पानी रोका तो हम तेरी जुबान खींच लेंगे।

https://www.instagram.com/reel/DKRxgsZP4BW

मोदी अगर तूने पाकिस्तान का पानी रोका, हम तेरी सांस बंद कर देंगे और और कश्मीर की दरियाओं में खून बहेगा”।

Pakistan: यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब भारत लगातार पाकिस्तान की ओर से हो रही आतंकी गतिविधियों और कश्मीर में अस्थिरता फैलाने की साजिशों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है

पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आतंक को अपना रणनीतिक हथियार मानता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article