Tuesday, January 13, 2026

Pakistan की फिजाओं में मंडराया खतरा, मिस्र का बोरोन से भरा विमान और न्यूक्लियर रेडिएशन का डर

Pakistan: पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडिएशन को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस्र से आया एक कार्गो विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस में दाखिल हुआ, जिसमें ‘बोरोन’ नामक रासायनिक पदार्थ भरा हुआ था।

बोरोन का छिड़काव, क्या छुपा रहा है पाकिस्तान?

Pakistan: दावा किया जा रहा है कि इस विमान से पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में बोरोन का छिड़काव किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य न्यूक्लियर रेडिएशन को कंट्रोल करना था। बोरोन एक ऐसा रसायन है जिसका उपयोग न्यूक्लियर प्लांट्स की सुरक्षा और मरम्मत के लिए किया जाता है।

भारत के हमलों के बाद बढ़ा रेडिएशन का खतरा?

Pakistan: कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें नूर खान एयरबेस भी शामिल है, जिसे पाकिस्तान का सबसे अहम न्यूक्लियर बेस माना जाता है।

बताया जा रहा है कि 10 मई की रात अफगान बॉर्डर के पास चगाई हिल्स में आए भूकंप का कारण भारत द्वारा दागी गई ब्रह्मोस मिसाइल हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि किसी भी तरफ से नहीं की गई है।

अमेरिका का भी आया विमान, बढ़ा संदेह

Pakistan: मिस्र के विमान के अलावा अमेरिका का एक विशेष विमान भी पाकिस्तान में देखा गया। यह अमेरिकी ऊर्जा विभाग का “B350 AMS” विमान था, जिसे एरियल मैपिंग और रेडिएशन मॉनिटरिंग के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी उपस्थिति ने इस आशंका को और मजबूत किया कि पाकिस्तान में सच में न्यूक्लियर रेडिएशन की समस्या उत्पन्न हो चुकी है।

बोरोन और न्यूक्लियर रेडिएशन का रिश्ता

Pakistan: बोरोन का उपयोग रेडिएशन को अवशोषित करने और न्यूक्लियर रिएक्टरों को स्थिर करने में किया जाता है। इस रसायन का बड़े पैमाने पर छिड़काव इस ओर इशारा करता है कि पाकिस्तान किसी बड़े परमाणु रिसाव या दुर्घटना को छुपा रहा है।

क्या छिपा रहा है पाकिस्तान?

इन घटनाओं के बीच, पाकिस्तान की सरकार और सेना की चुप्पी दुनिया की कई खुफिया एजेंसियों को चिंतित कर रही है। मिस्र और अमेरिका जैसे देशों की भागीदारी इस मुद्दे को और गंभीर बना रही है। क्या पाकिस्तान में वाकई न्यूक्लियर आपदा हुई है?

या फिर यह किसी बड़े खतरे की तैयारी का हिस्सा है?इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है, लेकिन आसमान में मंडराते विमानों और रेडिएशन मॉनिटरिंग की तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article