Tuesday, March 3, 2026

Nuclear Weapons: जानें कौन से 9 देशों के पास है न्यूक्लियर बम और कौन है कितना पॉवरफुल

Nuclear Weapons: ईरान और इज़राइल के बीच इस वक्त हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों के बीच छिड़ा युद्ध अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां एक-दूसरे को परमाणु हमले की खुली धमकियां दी जा रही हैं।

इज़राइल कह चुका है कि अगर उस पर खतरा बढ़ा तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा, वहीं ईरान भी जवाबी हमले की चेतावनी दे चुका है।

इस पूरे घटनाक्रम ने दुनिया को एक बार फिर इस सवाल की ओर मोड़ा है कि आखिर किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं और क्या वाकई ये दुनिया को खत्म करने की ताकत रखते हैं?

Nuclear Weapons: दोनों देशों के पास 90% परमाणु हथियार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल दुनिया में नौ देश ऐसे हैं जो परमाणु शक्ति संपन्न हैं। ये हैं अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इज़राइल।

इन देशों के पास कुल मिलाकर 12,121 परमाणु हथियार मौजूद हैं। सबसे ज्यादा हथियार रूस के पास हैं, जिनकी संख्या लगभग 5,580 है। अमेरिका के पास 5,044 परमाणु बम हैं, जो उसे दूसरी सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बनाते हैं। इन दोनों देशों के पास ही दुनिया के 90% से अधिक परमाणु हथियार हैं।

भारत के पास लगभग 180 न्यूक्लियर बम

इनके बाद चीन के पास 500, फ्रांस के पास 290, ब्रिटेन के पास 225, भारत के पास 180, पाकिस्तान के पास 170, इज़राइल के पास लगभग 90 और उत्तर कोरिया के पास अनुमानतः 50 परमाणु हथियार हैं। इज़राइल ने कभी आधिकारिक तौर पर परमाणु शक्ति होने की पुष्टि नहीं की है,

लेकिन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का मानना है कि उसके पास ये हथियार मौजूद हैं। उत्तर कोरिया की स्थिति भी अस्पष्ट है लेकिन उसके परमाणु परीक्षण और धमकियों को देखते हुए वह भी एक गंभीर खतरा माना जाता है।

न्यूक्लियर आर्म्स रेस

SIPRI की रिपोर्ट बताती है कि भारत पाकिस्तान और चीन जैसे देश अपने परमाणु हथियारों का न केवल भंडारण कर रहे हैं, बल्कि उन्हें लगातार अधिक घातक और आधुनिक भी बना रहे हैं। यही कारण है कि एशिया अब दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु टकराव क्षेत्र बनता जा रहा है।

रिपोर्ट यह भी इशारा करती है कि दुनिया अब एक नई ‘न्यूक्लियर आर्म्स रेस’ की ओर बढ़ रही है, जो भविष्य में मानवता के लिए विनाश का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें: Today Highlights: आज की 25 बड़ी खबरें, 23 जून 2025

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article