Friday, November 7, 2025

श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: जयपुर में बह रही भक्ति की रसधार

श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन स्थित गौतम ऋषि आश्रम में 5 नवम्बर को श्री निम्बार्क जयंती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आश्रम के महंत ने विधि-विधान से भगवान श्री निम्बार्काचार्य की पूजा-अर्चना की और भक्तों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

संतों के लिए झरा भंडारे और दक्षिणा का आयोजन हुआ, वहीं भक्तों के लिए अन्नक्षेत्र में प्रसादी वितरण किया गया। वातावरण भक्ति, श्रद्धा और संतवचनों की गूंज से सराबोर रहा।

यह लगभग 100 वर्ष पुराना गौतम ऋषि आश्रम राधा केली कुंज (प्रेमानंद महाराज जी का आश्रम) के समीप स्थित है और वर्षों से इस पर्व का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: जयपुर के सर्वेश्वर निम्बार्क सेवाधाम में हुआ महाभिषेक

श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: वहीं जयपुर में भांकरोटा स्थित सर्वेश्वर निम्बार्क सेवाधाम में निम्बार्क परिषद् द्वारा आयोजित 12 दिवसीय श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री निम्बार्क के महाभिषेक से हुआ।

image
श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: जयपुर में बह रही भक्ति की रसधार 5

महंत स्वामी पद्मनाभशरणदेवाचार्य और महंत वृंदावन दास की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में पुष्पमहल में विराजे श्रीप्रिया-प्रीतम को 56 भोग अर्पित किए गए और भक्तों ने पंगत प्रसादी का आनंद लिया। इस अवसर पर बधाई गान और भक्ति संकीर्तन की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

image 1
श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: जयपुर में बह रही भक्ति की रसधार 6

रासपंचाध्यायी कथा और रासलीला का आयोजन

श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: महोत्सव के अंतर्गत 6 से 8 नवम्बर तक श्रीमाधोबिहारी मंदिर (पुलिस लाइन के सामने) में स्वामी पद्मनाभशरणदेवाचार्य जी रासपंचाध्यायी कथा का वाचन करेंगे। वहीं 9 और 10 नवम्बर को रासलीला और छठी महोत्सव के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा।

image 2
श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: जयपुर में बह रही भक्ति की रसधार 7

परिषद् के अध्यक्ष देवेश स्वामी ने बताया कि भक्तों के अपार उत्साह और संत-महंतों की उपस्थिति में यह आयोजन भक्ति, भजन और सत्संग की रंगत से सराबोर है।

image 3
श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: जयपुर में बह रही भक्ति की रसधार 8

भक्ति, ज्ञान और प्रेम का पर्व

श्री निम्बार्क जयंती महोत्सव: श्री निम्बार्क जयंती केवल निम्बार्क सम्प्रदाय के अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण वैष्णव परंपरा के लिए एक प्रेरणादायक पर्व है, जो ज्ञान, भक्ति और प्रेम की अखंड परंपरा को जीवित रखता है।

- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article