Monday, March 23, 2026

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: पति ने पाकिस्तान भेजकर भारत में दूसरी शादी की तैयारी की

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: कराची की एक युवा महिला निकिता नागदेव ने अपने पति विक्रम नागदेव पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। निकिता ने एक वीडियो के ज़रिए बताया कि उसके साथ वैवाहिक धोखा हुआ है और वह पिछले कई वर्षों से इंसाफ के लिए भटक रही है।

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: हिंदू रीति-रिवाज से विवाह, फिर भारत की यात्रा

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, निकिता और विक्रम ने 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी की थी। विवाह के करीब एक महीने बाद—26 फरवरी 2020—विक्रम निकिता को अपने साथ भारत ले आया।

कुछ शुरुआती दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे निकिता को महसूस होने लगा कि उसके पति का व्यवहार उसके प्रति बदल रहा है और दूरी बढ़ती जा रही है।

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: अटारी बॉर्डर पर छोड़े जाने का दावा

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: निकिता का कहना है कि 9 जुलाई 2020 को विक्रम ने उसे यह कहकर अमृतसर के अटारी बॉर्डर तक ले गया कि उसके वीजा से जुड़ी कुछ समस्याएँ हो गई हैं। बॉर्डर पहुंचने पर वह उसे वहीं छोड़कर चला गया।

मजबूरी में निकिता को अकेले ही पाकिस्तान वापस जाना पड़ा। उसने बार-बार पति से भारत लौटने की प्रक्रिया में मदद मांगी, लेकिन विक्रम और उसके परिवार ने कोई सहयोग नहीं किया।

रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध की आशंका

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: महिला ने यह भी आरोप लगाया कि भारत आने के कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि विक्रम का उसकी ही एक नजदीकी रिश्तेदार के साथ संबंध है। जब उसने ससुराल में इस पर आपत्ति जताई, तो इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और परिवार ने इसे “सामान्य बात” कहकर टाल दिया।

निकिता के अनुसार इन परिस्थितियों ने उसे असुरक्षित और अकेला महसूस कराया।

दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

पाकिस्तान लौटने के बाद निकिता को पता चला कि उसका पति दिल्ली की एक महिला से शादी करने की तैयारी में है। इस जानकारी के बाद उसने 27 जनवरी 2025 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कदम उठाए।

पंचायत मध्यस्थता केंद्र की रिपोर्ट—मामला पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में

दोनों पक्षों को सुनने के लिए मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से अधिकृत सिंधी पंच मध्यस्थता एवं विधि परामर्श केंद्र तक पहुंचा। केंद्र द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका।

30 अप्रैल 2025 को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पति-पत्नी दोनों भारत के नागरिक नहीं हैं, इसलिए यह विवाद पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है। केंद्र ने सलाह दी कि विक्रम को पाकिस्तान भेजकर वहीँ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए।

इंदौर प्रशासन ने भी शुरू की अलग जांच

कराची की निकिता नागदेव का आरोप: निकिता ने मई 2025 में इस मुद्दे को इंदौर सामाजिक पंचायत के सामने भी रखा। इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने पुष्टि की है कि जिला प्रशासन ने स्वतंत्र रूप से जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article