Saturday, March 14, 2026

News Update: आज की 25 बड़ी खबरें, सिर्फ एक मिनट में, 4 अप्रैल 2025

News Update: पढ़ें आज की मुख्य खबरें

  1. आज तमिलनाडु के रामेश्वरम में पीएम मोदी, पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन ब्रिज का किया जा रहा उद्घाटन। पीएम द्वारा रामनाथस्वामी की पूजा।
  2. सोना 24 कैरेट 91400 प्रति 10 ग्राम और चाँदी 91000 प्रति किलो हुई। 100 साल में पहली बार 10 ग्राम सोने और1 किलो चांदी की कीमत बराबर।
  3. आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू, परिवारों को मिलेगा 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा। केंद्र और दिल्ली सरकार में करार।
  4. रामनवमी पर जगमग हुई अयोध्या। रामलला का अभिषेक और सूर्यतिलक। 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे। ड्रोन से हो रही सरयू जल की वर्षा।
  5. गोवा: कुख्यात इजरायली ड्रग डीलर यानिव बेनीम उर्फ अटाला गिरफ्तार, चरस कोकीन जब्त। पुलिस पॉलिटिक्स ड्रग्स सिंडिकेट का किया था खुलासा।
  6. भोपाल: अतुल सुभाष जैसा मामला, 25 वर्षीय अभिषेक बचले ने व्यथा सुनाकर लाइव की आत्महत्या, पत्नी सास ससुर को ठहराया जिम्मेदार
  7. आगरा: वायुसेना ट्रेनिंग सेंटर में पैराशूट न खुलने से रामकुमार तिवारी की मौत। एयरक्राफ्ट से साथियों के साथ कूदने पर नहीं खुला पैराशूट।
  8. लखनऊ: कैशकांड के आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा ने गुपचुप ली इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश पद की शपथ। न्यायपालिका से उठ रहा लोगों का भरोसा।
  9. म्यांमार: अमेरिका ने कहा म्यांमार को भूकंप राहत दें भारत और चीन। ये दोनों अमीर देश।
  10. मणिपुर: केन्द्र सरकार, कुकी और मैतेई प्रतिनिधियों के बीच राज्य की अशांति दूर करने के लिए वार्ता बैठक संपन्न।
  11. सपा सांसद का दावा- ‘BHU छात्र की बात पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपशब्द कहे, न्याय नहीं मिला’
  12. श्रीलंका: प्रधानमंत्री मोदी ने अनुराधापुरा रेलवे प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
  13. अमृतसर: हथियार और नकली करेंसी के साथ तस्कर जर्मन सिंह गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा
  14. भुवनेश्वर: 70 बांग्लादेशियों को ले जा रही बस पलटी, 1 की मौत, कई घायल
  15. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
  16. ‘राम भारत की अनेकता में एकता के सूत्र हैं’, CM योगी ने दीं रामनवमी की शुभकामनाएं
  17. रामनवमी के जुलूस को लेकर यूपी के 42 जिलों में अलर्ट
  18. लखनऊ: आलमबाग इलाके में सड़क हादसा, सिक्योरिटी गार्ड की मौत
  19. हैदराबाद: सीएम रेवंत रेड्डी आज भद्राचलम आदिवासी संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन
  20. आज से तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
  21. कानपुर के रावतपुर में रामनवमी जुलूस से पहले हंगामा, लाउडस्पीकर हटाने पर भड़के लोग
  22. महाराष्ट्र: भिवंडी के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
  23. बिजनौर: निकाह के बाद तलाक, हलाला, नहीं रुका जुल्म ओ सितम, दो भाइयों ने गला दबाकर महिला को मार डाला
  24. उत्तर प्रदेश, सहारनपुर: ईद पर लहराया था फिलिस्तीन का झंडा, अब होगा नौकरी से बर्खास्त; बिजली विभाग ने दिए निर्देश
  25. आज BJP का 46वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण से लेकर #bjp4viksitBharat तक, 7 दिन चलेंगे ये कार्यक्रम

News Update: ऐसी और खबरों के लिए जुड़े रहिये रिपोर्ट भारत के साथ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article