Saturday, March 14, 2026

News Update: आज की 25 बड़ी खबरें, सिर्फ एक मिनट में, 4 अप्रैल 2025

News Update: पढ़ें आज की मुख्य खबरें

  1. विवाद-विरोध के बीच संसद से पास हुआ वक्फ बिल, अब लेगा कानून की शक्ल,पक्ष में 128 और विपक्ष में पड़े 95 वोट। लोकसभा में 228 ने पक्ष में और 232 ने विपक्ष में डाला था वोट।
  2. PM मोदी के थाईलैंड दौरे के पहले दिन दिखी ‘मिनी INDIA’ की झलक, गरबा नृत्य, मंत्र और रामायण से वेलकम
  3. वक्फ बिल का विरोध, 4 मुस्लिम नेताओं ने JDU छोड़ी, बोले- मुख्यमंत्री ने भरोसा तोड़ा
  4. अमेरिका ने भारत पर लगाया 27% टैरिफ जबकि चीन पर 54%, बांग्लादेश पे 37%, श्रीलंका पर 44% लगाया।
  5. अमेरिका: ट्रेड वार तेज, कनाडा ने अमेरिका पर 25% टैरिफ लगाया, फ्रांस ने निवेश बन्द कर दिया।
  6. टैरिफ के दूसरे दिन भी लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 600 अंक नीचे, निफ्टी में भी गिरावट
  7. डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, 19 डेमोक्रेटिक राज्य हुए खिलाफ, लगाया संविधान के उल्लंघन का आरोप
  8. एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन
  9. मनोज कुमार के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, बोले ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
  10. संभल में बुजुर्ग मुस्लिम को Waqf Bill का समर्थन करना पड़ा भारी, मस्जिद से निकलते ही दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा
  11. निफ्टी 0.3% ही गिरा, अमेरिका समेत दुनिया के बाजार 5.3% गिरे। भारतीय बाजार के और नतीजे आना बाकी।
  12. नहीं रुक रही सोने की तेजी। सोना 24 कैरेट रिकॉर्ड 93800 प्रति 10 ग्राम और चाँदी 1,00,500 प्रति किलो हुई।
  13. शेखावाटी: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हवेलियों के संरक्षण के लिए रामगढ़ मॉडल तैयार करने के दिए आदेश।
  14. बंगाल: रामनवमी पर शोभायात्राओं पर भारी तनाव। 14 जिलों में फोर्स तैनात। विहिप बीजेपी के जगह जगह भव्य आयोजन। मालदा में हो गया था शोभायात्रा की रिहर्सल में दंगा।
  15. अखिलेश बोले- इतनी बड़ी भाजपा, अध्यक्ष नहीं चुन पा रही, शाह का जवाब- आपका अध्यक्ष 5 लोग चुनते हैं
  16. शाह बोले- मणिपुर में 4 महीने से शांति: सरकार हिंसा खत्म करने का रास्ता निकाल रही
  17. X, FB, गूगल को भी टैरिफ पॉलिसी से अरबों का नुकसान, ट्रंप के शपथ ग्रहण में मौजूद थे ये टेक दिग्गज
  18. सचिन तेंदुलकर की बेटी बनीं मुंबई टीम की मालकिन, IPL 2025 के बीच खरीद डाली पूरी फ्रैंचाइजी
  19. दुबई से जयपुर लाया गया लॉरेंस गैंग का बड़ा गैंगस्टर, राजस्थान पुलिस ने किया था गिरफ्तार
  20. योगी के दौरे से पहले अफसरों ने 20-बीघा फसल कटवाई, काशी में सरकारी कर्मचारियों ने दाना-भूसा घर पहुंचाया
  21. छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट, बारिश से कर्नाटक में 7.5 डिग्री तक पारा गिरा
  22. एक साथ जलीं 18 चिताएं, गुजरात फैक्ट्री ब्लास्ट में गई थी 20 की जान
  23. सूटकेस में मिला महिला का धड़, बाकी शरीर का अता-पता नहीं, फरीदाबाद में फैली सनसनी
  24. कैलासा: नित्यानंद के देश कैलासा से बोलिविया ने 20 नागरिकों को बाहर निकाला। 3 जनजातियों से 1000 साल की लीज पर बनाया गया है देश।
  25. ऐसी क्या मजबूरी थी- तेलंगाना में पेड़ों की कटाई पर SC सख्त, काम पर रोक

News Update: ऐसी और खबरों के लिए जुड़े रहिये रिपोर्ट भारत के साथ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article