Wednesday, February 11, 2026

New Walking Trend: तेजी से वजन घटाने के लिए ट्रेंड में है ‘पिरामिड वॉकिंग’, जानिए क्या है ये नया वॉकिंग टेक्निक और इसके फायदे

New Walking Trend: बढ़ते वजन से परेशान लोग अक्सर डाइटिंग, एक्सरसाइज या जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन सभी के लिए ये विकल्प आसान नहीं होते।

ऐसे में वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद और सरल होती है।

हाल ही में पिरामिड वॉकिंग काएक नया ट्रेंड सामने आया है, जिसे वजन घटाने के लिए काफी असरदार माना जा रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

New Walking Trend: क्या है पिरामिड वॉकिंग?

New Walking Trend: पिरामिड वॉकिंग एक स्पीड-बेस्ड वॉकिंग टेक्निक है जिसमें चलने की गति को पिरामिड की तरह धीरे-धीरे बढ़ाया और फिर घटाया जाता है।

इसमें सबसे पहले आप धीमी चाल से वॉकिंग शुरू करते हैं और हर 2 मिनट में गति बढ़ाते हैं। एक बार जब आप अपनी पीक स्पीड तक पहुंच जाते हैं, तो उसके बाद उतनी ही चरणों में स्पीड को घटाते हुए दोबारा धीमी वॉक पर आ जाते हैं।

यह पूरा प्रोसेस करीब 20-25 मिनट तक चलता है।

कैसे करें पिरामिड वॉकिंग?

New Walking Trend: शुरुआत करें 5 मिनट के वार्मअप से। इस दौरान बहुत धीरे चलें ताकि शरीर तैयार हो सके।

फिर हर दो मिनट में वॉकिंग स्पीड बढ़ाएं जब तक कि आप अपने अधिकतम स्पीड तक न पहुंच जाएं।

इसके बाद, उसी तरह धीरे-धीरे स्पीड कम करते जाएं।

अंत में, 5 मिनट की स्ट्रेचिंग और स्लो वॉक करें ताकि मांसपेशियां रिलैक्स हो सकें।

पिरामिड वॉकिंग के बेहतरीन फायदे

New Walking Trend: मांसपेशियों की एक्टिविटी बढ़ती है: स्पीड में बदलाव के कारण पैरों, जांघों और कमर की मांसपेशियां ज्यादा सक्रिय होती हैं, जिससे शरीर टोन होता है और फैट बर्न होता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार: स्पीड बढ़ने के साथ-साथ हार्ट रेट भी बढ़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल मजबूत बनता है।

ज्यादा कैलोरी बर्न होती है: तेज चलने की वजह से सामान्य वॉक की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

स्टैमिना और एंड्यूरेंस बढ़ती है: पिरामिड वॉकिंग से सांसें तेज चलती हैं और धीरे-धीरे शरीर की सहनशक्ति में इजाफा होता है।

जोड़ों पर कम असर डालती है: यह वॉकिंग टेक्निक घुटनों या जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं डालती, इसलिए यह बुजुर्गों, बच्चों और ओवरवेट लोगों के लिए भी सुरक्षित है।

एक्सपर्ट की राय

New Walking Trend: फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पिरामिड वॉकिंग, नॉर्मल वॉकिंग की तुलना में कहीं अधिक असरदार होती है।

यह न सिर्फ वजन घटाने में तेज़ी लाती है बल्कि वॉकिंग को बोरिंग न बनाकर मोटिवेशन भी देती है।

कम समय में ज्यादा रिजल्ट चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं लेकिन जिम जाना आपके बस की बात नहीं है, तो पिरामिड वॉकिंग को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

यह आसान, समय बचाने वाली और शरीर के लिए पूरी तरह से फायदेमंद एक्सरसाइज है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article