Tuesday, January 13, 2026

New Laws In Afghanistan: महिलाओं को अपने ही घर में गाना गाने पर मिलेगी सख्त सजा, तालिबान ने महिलाओं की दुर्दशा कर दी

New Laws In Afghanistan: अब अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए ऐसे नियम बना दिए हैं जो कि इंसानियत से कोसों दूर है। तालिबान में पहले ही महिलाओं कि हालत क्या कम खराब थी जो वो अब उन पर प्रतिबंध लगाने के लिए नए कानून लेकर आया है। अब इस से बुरा महिलाओं के साथ और क्या ही हो सकता है।

महिलाओं की तालिबान ने जीते जी हत्या कर दी

अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के कुछ नए कानून बनाये हैं या यूं कहे कि उनकी जीते जी हत्या कर दी है। ये ऐसे कानून है जिनके तहत अब महिलाओं के सार्वजानिक बोलने और चेहरा दिखाने पर रोक लगा दी गयी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इन प्रतिबंधों की निंदा की है। साथ ही मानवाधिकार समूहों ने भी इस पर इसका कड़ा विरोध किया है।

तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने इन सभी नए कानूनों को मंजूरी दी है। इन कानूनों को अच्छाई और बुराई दो भाग में बांटा गया है। इसमें कहा गया है कि महिला को सार्वजनिक जगहों पर चलते समय अपने चेहरे और शरीर को किसी मोटे कपडे से पूरी तरह से ढक कर रखना रखना होगा। ये कानून इसलिए लागु किये गया है क्यूंकि वहां महिलाओं को देखकर पुरुषों का ध्यान भटकता है।

दि गार्जियन की एक रिपोर्ट कि अनुसार इन कानूनों में लिखा है कि महिलाओं कि आवाज से भी पुरुषों का ध्यान और मन भटकता है। इस कारण उन्हें सभी सार्वजनिक जगहों पर मौन धारण करना होगा और इतना ही नहीं अगर कोई महिलाओं को तेज अपने घर में गाने और तेज आवाज में बोलना से भी मना किया गया है।

किसी पराये पुरुष को देखा तो जाना पड़ेगा जेल

इन लागु हुए नए कानूनों कि मुताबिक अगर कोई महिला घर से किसी जरुरी काम के लिए बाहर भी निकलती है तो उसे अपनी आवाज, शरीर और चहरा छुपाना हो होगा। साथ ही महिलाएं उन पुरुषों को भी नहीं देख सकती जिनका उनके साथ कोई पारिवारिक या विवाहित संबंध नहीं है। और अगर कोई टैक्स ड्राइवर महिला को अकेले अपनी टैक्सी में बिठायेगा तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।

पुरुषों की लिए भी बनाये नए प्रावधान

जो महिलाएं इन कानूनों को तोड़ती पायी जाएंगी, उन्हें पुलिस द्वारा तुरंत प्रभाव से हिरासत में लिया जाएगा। फिर इन कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार तालिबान अधिकारी उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे। इसके अलावा इन कानूनों के तहत पुरुषों पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं जैसे घर से निकलते वक्त पुरुषों को अपने शरीर को घुटनों तक ढंकना अनिवार्य होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article