Saturday, February 28, 2026

Netherlands: ये देश खुद को भारत का दोस्त बता.. कर रहा गद्दारी, दे रहा पाकिस्तान को हथियार

Netherlands: नीदरलैंड एक तरफ भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी की बात करता है। खुद को भारत का अच्छा दोस्त बता है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को हथियार भी सप्लाई कर रहा है। ये वही पाकिस्तान है जो भारत के खिलाफ आतंक फैलाने में सबसे आगे रहता है। ऐसे में नीदरलैंड का दोहरा चेहरा अब भारत के निशाने पर है। भारत ने अब नीदरलैंड के खिलाफ सख्ती दिखाई है।

पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा हथियार सप्लायर बना Netherlands

Netherlands: नीदरलैंड अब पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बन चुका है। चीन और तुर्की के बाद वह पाकिस्तान को समुद्री हथियार देने वाले देशों में शामिल हो गया है। इससे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Netherlands:जयशंकर की यात्रा में हुआ खुलासा

Netherlands: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इन दिनों यूरोप के दौरे पर हैं। 6 दिन की यात्रा के पहले पड़ाव में उन्होंने नीदरलैंड का दौरा किया, जहां उन्होंने डच प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात की। इसी दौरान यह खुलासा हुआ कि नीदरलैंड पाकिस्तान को लगातार हथियार सप्लाई कर रहा है।

सोशल मीडिया पर दिखा डिप्लोमैटिक विरोधाभास

जयशंकर ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर आतंकवाद के खिलाफ डच सरकार की सराहना की, लेकिन वहीं दूसरी ओर वही सरकार पाकिस्तान की सेना को मज़बूत कर रही है। यह विरोधाभास भारत की विदेश नीति में नई सख्ती ला सकता है।

भारत का करारा जवाब तैयार

भारत और नीदरलैंड के बीच करीब 22 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है। इसके मुकाबले पाकिस्तान का पूरा यूरोपीय व्यापार मात्र 15 अरब डॉलर का है। भारत इस व्यापारिक ताकत के जरिए नीदरलैंड पर दबाव बनाकर पाकिस्तान को हथियार भेजने से रोक सकता है।

डच कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

भारत के रक्षा क्षेत्र में कई डच कंपनियां निवेश करना चाहती हैं। लेकिन अब भारत के नीति-निर्माता ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोहरा खेल खेलने वालों को यहां मौका मिलना चाहिए? अगर नीदरलैंड ने अपना रवैया नहीं बदला तो उसे भारत के दरवाज़े बंद मिल सकते हैं।

भारत से टकराना भारी पड़ेगा

नीदरलैंड को सोचना होगा कि क्या पाकिस्तान जैसे अस्थिर और आतंक-समर्थक देश के लिए वह भारत जैसे आर्थिक और सामरिक साझेदार से अपने रिश्ते खराब करना चाहता है? तुर्की की तरह उसे भी भारत की सख्त नीति का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article