Saturday, December 27, 2025

NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी का जारी हुआ रिजल्ट, महेश बने ऑल इंडिया टॉपर

NEET UG 2025 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ और अब वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस साल करीब 20.8 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जो अब अपने मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक देख पा रहे हैं।

NEET UG 2025 Topper: महेश ऑल इंडिया टॉपर, अविका बनीं गर्ल्स टॉपर

राजस्थान के महेश कुमार ने इस बार नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। उन्होंने 720 में से पूरे 720 अंक पाकर टॉप किया है।

वहीं मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान मिला है और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे नंबर पर रहे हैं।

लड़कियों में अविका अग्रवाल ने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर टॉप किया है। वे मध्य प्रदेश से हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक भी टॉप 10 में है।

इस बार टॉपर्स की सूची में दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

NEET UG 2025: कटऑफ स्कोर जानिए कैटेगरी वाइज

इस बार सामान्य (General) और EWS वर्ग के छात्रों के लिए कटऑफ स्कोर 686 से 144 के बीच तय किया गया है। सामान्य वर्ग के दिव्यांग (PWD) छात्रों के लिए यह 143 से 127 के बीच रहा।

वहीं OBC, SC और ST वर्गों के लिए कटऑफ 143 से 113 अंकों के बीच निर्धारित किया गया है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर टॉपर्स की तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। साथ ही अब छात्रों को काउंसलिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Shoot-At-Sight: धुबरी में सांप्रदायिक तनाव पर हिमंत बिस्वा सरमा का सख्त एक्शन, “गोली मारने” का आदेश और बीफ माफिया पर करारा वार !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article