Wednesday, March 11, 2026

Neet Scam: नीट पेपर लीक में CBI ने एहसानुल हक और इम्तियाज को दबोचा, इन्हीं के सेंटर का प्रश्न पत्र पटना में मिला था

Neet Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने अपना एक्शन चालू कर दिया है। CBI ने झारखंड से दो आरोपितों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। यह दोनों NEET का केंद्र बनने वाले एक स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल हैं। इनकी गिरफ्तारी झारखंड से हुई है। प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया है। वहीं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्पष्ट किया है कि सरकार संसद में NEET भर्ती परीक्षा पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में चर्चा नियमों और परम्पराओं के तहत होनी चाहिए।

CBI की कार्रवाई तेज, दो और गिरफ्तार

NEET परीक्षा में हुई धांधली को लेकर CBI ने अपनी जाँच के बाद गिरफ्तारियाँ चालू कर दी हैं। गुरुवार (27 जून, 2024) को पटना से दो गिरफ्तारियों के बाद अब CBI ने झारखंड से भी दो लोगों को पकड़ा है। CBI ने शुक्रवार (28 जून, 2024) को झारखंड के हजारीबाग से ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक़ और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज को गिरफ्तार किया है। CBI इनसे इससे पहले पूछताछ कर रही थी। इसके अलावा सलाउद्दीन नाम के एक पत्रकार को भी गिरफ्तार कर सकती है। जिन दो लोगों को CBI ने गिरफ्तार किया है, वह दोनों उस सेंटर के इंचार्ज थे, जहाँ NEET परीक्षा आयोजित की गई थी।

मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को दबोचने की तैयारी

बिहार पुलिस की EOU टीम से पेपर लीक जाँच की रिपोर्ट और सबूत हासिल करने के बाद अब CBI पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को दबोचने की दिशा में काम कर रही है। CBI द्वारा गिरफ्तार मनीष प्रकाश ने अपने दोस्त आशुतोष से कहकर परीक्षार्थियों के लिए ‘लर्न एंड प्ले स्कूल’ को बुक कराया था। पटना के खेमनी चक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल में NEET का जला हुआ प्रश्न पत्र मिला था, जो इस घटना का प्रमुख सबूत है।

सरकार चर्चा के लिए तैयार: शिक्षा मंत्री

नीट को लेकर संसद में विपक्ष ने शुक्रवार (28 जून, 2024) को खूब हंगामा किया। उसने राज्यसभा और लोकसभा, दोनों की कार्रवाई में व्यवधान डाला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने NEET परीक्षा को लेकर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बीच NEET को लेकर बहस की माँग कर दी। दूसरी तरफ सरकार ने साफ किया कि वह हर मुद्दे पर चर्चा चाहती है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि यदि विपक्ष NEET पर चर्चा चाहता है तो सरकार भी तैयार है लेकिन यह चर्चा परम्पराओं और मर्यादा का ध्यान रख कर हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article