Thursday, March 12, 2026

National Tattoo Day: टैटू बनवाने से हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार, लापरवाही बरतने पर जान तक जा सकती है

National Tattoo Day: जर्नल एनालिटिकल केमिस्ट्री में पब्लिश की गयी एक रिपोर्ट में बताया गया कि टैटू की इंक में कई खतरनाक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जिससे लिवर, लंग और स्किन इरिटेशन का शिकार हो सकते हैं।

टैटू देखने में जितने सुन्दर लगते हैं इन्हें बनवाते समय उतना ही दर्द होता है। आजकल यूथ में टैटू का बहुत क्रेज है, आजकल 10 में से 4 युवा कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए टैटू बनवाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है टैटू के बढ़ते क्रेज के साथ इसको बनवाने से होने वाले साइड इफेक्ट्स भी बढ़ रहे हैं। काई रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि टैटू में इस्तेमाल होने वाली इंक से स्किन इन्फेक्शन, एलर्जीज़ यहां तक की कैंसर तक का खतरा रहता है। इस से आप जान तक गवा सकते हैं। हर साल इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर अवेयरनेस बढ़ाने के लिए 17 जुलाई को नेशनल टैटू डे (National Tattoo Day) मनाया जाता है। आइये जानते हैं टैटू बनवाना कैसे आपके लिए खतरा साबित हो सकता है।

टैटू से किडनी, लंग्स, लिवर को हो सकता है खतरा

जर्नल एनालिटिकल केमिस्ट्री में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, टैटू की इंक में कई खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जिससे स्किन, लंग्स और लिवर में इरिटेशन हो सकती है। इतना ही नहीं इससे किडनी और नर्वस सिस्टम तक को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

टैटू बनवाने से हो सकता है एड्स

कई बार टैटू बनाते समय आर्टिस्ट्स उसकी नीडल और इंक चेंज नहीं करते जिसके कारण आपको ब्लड से फैलने वाली खतरनाक बीमारी हो सकती है। इससे हेपेटाइटिस-सी, HIV या एड्स, जैसी बेहद गंभीर बीमारी हो सकती है.

टैटू से आपको हो सकता है कैंसर

एक रिसर्चर ने टैटू से कैंसर होने तक का खतरा पाया है। 2007 से 2017 तक 10 साल स्वीडिश नेशनल कैंसर रजिस्टर का एनालिसिस किया गया, जिसमें 20 से 60 साल की उम्र वाले सभी लोग शामिल थे। इस स्टडी में पाया गया कि टैटू बनवाने वालों में बिना टैटू वालों के मुकाबले लिंफोमा का खतरा 21 परसेंट तक ज्यादा था।

पिछले 2 सालों में टैटू बनवाने वाले लोगों में लिंफोमा का खतरा 81% तक था । शोधकर्ताओं ने बताया कि टैटू के इंक में जो केमिकल यूज हो रहा है, उससे लिंफोमा का खतरा ज्यादा हो सकता है। हालांकि ये सब अभी एक रिसर्च में किया हुआ दावा है लेकिन फिर भी टैटू बनवाते समय एक बार नीडल और इंक जरूर चेक करें।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में दी गयी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और रिसर्च रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसकी हम कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। आप किसी भी सुझाव को अमल करने से पहले एक बार विशेषज्ञों के सलाह जरूर लेलें।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article