Sunday, February 15, 2026

Mumbai: भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Mumbai: बहाराइच और छत्तीसगढ़ के बाद मुंबई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। मलाड ईस्ट में एक 27 साल के युवक की 10 से 15 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये सारा विवाद गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर हुआ था। जिसमें मृत आकाश की एक ऑटो ड्राइवर से बहस हो गई। उसके बाद कई ऑटो ड्राइवरों और स्थानीय दुकानदारों ने उससे मारपीट की।

Mumbai: दशहरे पर जा रहा था कार खरीदने

जब भीड़ उग्र होकर पीड़ित की पिटाई कर रही थी तो उसकी मां को उसे बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गईं, लेकिन भीड़ ने उन्हें भी लातें मारीं। वहीं मारपीट में आकाश की पत्नी का भी मिसकैरिज हो गया। पिता ने भी जब भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी आंख में चोट आ गई। जिसकी वजह से उनकी बाईं आंख परमानेंट डैमेज हो गई। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार दशहरे पर कार खरीदने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार विक्टिम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS का मेंबर था। 12 अक्टूबर को दशहरे पर अपने परिवार के साथ नई कार खरीदने जा रहा था, तभी यह घटना हुई। मलाड रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो ने उसकी कार को ओवरटेक किया। इसके बाद रिक्शा ड्राइवर औऱ आकाश में बीच कहासुनी हो गई।

22 अक्टूबर तक भेजा पुलिस कस्टडी में

विवाद बढ़ने के बाद रिक्शा ड्राइवर ने अपने दोस्तों और स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर आकाश पर हमला कर दिया। वे लोग आकाश को लगातार लातें मारते रहे। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे एक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां आकाश ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मुंबई के गोरेगांव में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बहस हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर के कोर्ट में पेश किया गया है और 22 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article