Saturday, February 28, 2026

Maharashtra: लिफ्ट में डिलीवरी बॉय ने की शर्मनाक हरकत, पार्सल देने के बाद लिफ्ट में कर दी ये हरकत, CCTV में हुई कैद

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पश्चिम स्थित सीडी गुरुदेव बिल्डिंग में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

एक डिलीवरी बॉय ब्लिंकिट का पार्सल देने आया और डिलीवरी के बाद उसने वहीं लिफ्ट के अंदर पेशाब कर दिया।

उस समय तो किसी को इसका अंदाज़ा नहीं हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद जब लिफ्ट से बदबू आने लगी तो लोगों ने लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे की जांच की और सारी सच्चाई सामने आ गई।

सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Maharashtra: सोमवार को जब लिफ्ट की जांच की गई तो कैमरे में कैद फुटेज ने सबको चौंका दिया। वीडियो में देखा गया कि डिलीवरी बॉय लिफ्ट में अकेले होने का फायदा उठाते हुए कोने में पेशाब करता है।

वह इधर-उधर देखकर यह घिनौनी हरकत करता है। फुटेज सामने आने के बाद बिल्डिंग के लोग गुस्से में आ गए।

लोगों ने की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा

Maharashtra: गुस्साए लोगों ने बिना देर किए ब्लिंकिट ऑफिस में जाकर उस डिलीवरी बॉय को पकड़ा।

बताया गया कि लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे बोलिंग थाने की पुलिस को सौंप दिया।

साथ में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सबूत के तौर पर दे दिया गया, ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Maharashtra :इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर पहुंचा तो वह तेजी से वायरल होने लगा।

लोग इस घिनौनी हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने ई-कॉमर्स कंपनियों की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए हैं कि क्या ऐसे लोगों की जांच नहीं होती? और क्या इनकी कोई ट्रेनिंग नहीं दी जाती?

पुलिस कर रही है जांच

Maharashtra: बोलिंग पुलिस थाने ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

क्या यह एक मानसिक विकृति का मामला है या उसने जानबूझकर यह हरकत की? पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article