Sunday, April 5, 2026

Maharashtra Assembly Elections 2024: क्या इस बार महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद लग सकता है राष्ट्रपति शासन, गठबंधन बिगाड़ सकता है खेल

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में मतदान 20 नवंबर को होंगे जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये जायेंगे। इसके बाद से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गयी है।

इस बार महाराष्ट्र में विधान सुबह चुनाव कि स्थिति थोड़ी पेचीदा हो सकती है। दरअसल महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। नतीजों में अगर 72 घंटों के अंदर नई सरकार नहीं बनी, तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने की पूरी संभावना है! वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है जिसका मतलब ये है कि इससे पहले महाराष्ट्र में सरकार का शपथ लेना ज़रूरी है।

पार्टियों के आपसी मतभेद फसायेंगे

Maharashtra Assembly Elections 2024: ये तो तय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियों के कड़ी टक्कर होगी। एक भी पार्टी बिगड़ी तो पूरी महाराष्ट्र की सत्ता हिल जाएगी। इस बार महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। महायुति (भाजपा, शिंदे शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी की सीधी टक्कर महाविकास अघाड़ी कांग्रेस, उद्धव शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी के बीच होने जा रही है।

अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला या गठबंधन में टकराव हुआ, तो स्थिति बिगड़ सकती है और राष्ट्रपति शासन लग सकता है।। 24 को नतीजों के बाद बहुमत वाली पार्टी राज्यपाल के पास सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी।

राजनीतिक दलों की तैयारी

राज्य में सभी राजनीतिक दल चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां कर रहे हैं। ऐसे में ये देखना काफी रोचक होगा कि महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे किस करवान्त बैठते हैं। अगर बहुमत की स्थिति नहीं बनी, तो राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने के पार्टियां काया नयी रणनीति बनाएगी। लेकिन अगर चुनाव में किसी पार्टी को या गठबंधन को बहुमत मिल जाता है तो सरकार बनाने का रास्ता काफी सरल हो जायेगा।

लेकिन अगर इन्हें पार्टियों में आपसी मतभेत हुए तो काफी परेशानियां हो सकती हैं। अभी नतीजे आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। राज्य में क्या होगा ये तो 23 को आने वाले नतीजे ही बताएँगे। 26 से पहले अगर सरकार बन जाती है तो ऐसी पेचीदा स्थिति से बचा का सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article