Friday, February 13, 2026

Mahakumbh 2025: ‘खरगे की टिप्पणी आस्था का अपमान, लोग माफ नहीं करेंगे’, महाकुंभ पर खरगे की टिप्पणी पर VHP का पलटवार

Mahakumbh 2025: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा नेताओं की तरफ से प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने पर तंज कसा है। खरगे की टिप्पणी पर विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने निशाना साधते हुए कहा कि- हमारी आस्था का ‘अपमान’ करने के लिए लोग कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रयागराज में संगम पर भाजपा नेताओं के पवित्र स्नान पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि लोग उनकी आस्था का ‘अपमान’ करने के लिए पार्टी को माफ नहीं करेंगे।

अमित शाह के कुंभ स्नान पर खरगे का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मध्य प्रदेश के महू शहर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘उन्होंने इतने पाप किए हैं कि वह 100 जन्मों में भी स्वर्ग नहीं जा सकते।’ कांग्रेस प्रमुख की यह टिप्पणी उस दिन आई है जब गृहमंत्री अमित शाह ने चल रहे महाकुंभ के बीच संगम – गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम – पर डुबकी लगाई।

‘कांग्रेस की कुंभ को बदनाम करने की साजिश’

विहिप पदाधिकारी सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस प्रमुख ने ‘महाकुंभ में लोगों की आस्था का अपमान किया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि खरगे की टिप्पणी कांग्रेस की ‘कुंभ को बदनाम करने की साजिश’ और विभाजन पैदा करने का हिस्सा है, क्योंकि हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोग, चाहे वे किसी भी जाति के हों, महाकुंभ में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा से हिंदू विरोधी रही है।।। आस्था का कोई भी अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।’

‘कांग्रेस के पापों को जानती है दुनिया’

विहिप पदाधिकारी जैन ने पीएम मोदी और अमित शाह के बारे में खरगे की टिप्पणी पर कहा कि दुनिया ‘कांग्रेस के पापों’ को जानती है। ‘उन्होंने सनातन का अपमान किया, हिंदुओं को आतंकवादी कहा, ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द गढ़ा और मुसलमानों को खुश करने के लिए हिंदुओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए। उन्होंने वक्फ बोर्ड की स्थापना की। उन्होंने बीआर अंबेडकर के सपने को पूरा नहीं होने दिया’। ‘उन्होंने बहुत सारे पाप किए हैं। अगर वे एक बार आईने के सामने खड़े हो जाएं, तो शायद उन्हें अपना चेहरा दोबारा देखने से नफरत हो जाए।’

यह भी पढ़े : Waqf Bill: वक्‍फ बिल पर जेपीसी में BJP की बड़ी जीत, सत्‍ता पक्ष के सभी संशोधन पास, जानें बिल का पूरा मसौदा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article